<

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चोरों से सहानुभूति है: सुकांत

पश्चिम बंगाल में पीडीपी राशन वितरण घोटाले में मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक की गिरफ्तारी पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सुकांत मजुमदार ने प्रतिक्रिया दी है।…

पश्चिम बंगाल में पीडीपी राशन वितरण घोटाले में मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक की गिरफ्तारी पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सुकांत मजुमदार ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बंगाल के मंत्री की गिरफ्तारी को निश्चित बताया है और साथ में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर चोरों का समर्थन करने का आरोप लगाया है। उन्होंने सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि ममता बनर्जी को चोरों से सहानुभूति है।

ज्येोतिप्रिय मलिक के ऊपर कोविड लॉकडाउन के समय राशन वितरण के दौरान घोटाला करने का आरोप है। ज्योतिप्रिय मलिक ने कहा कि मैं एक बड़ी साजिश का शिकार हूं।