Bihar – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com Stay updated with Ekolkata24 for the latest Hindi news, headlines, and Khabar from Kolkata, West Bengal, India, and the world. Trusted source for comprehensive updates Sat, 21 Jun 2025 17:51:02 +0000 en-US hourly 1 https://ekolkata24.com/wp-content/uploads/2024/03/cropped-ekolkata24-32x32.png Bihar – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com 32 32 तेजस्वी के लेख पर शाहनवाज का तंज, नीतीश पर भरोसा! https://ekolkata24.com/top-story/shahnawaz-hussain-slams-tejashwi-praises-nitish-kumars-leadership-in-bihar Sat, 21 Jun 2025 17:50:10 +0000 https://ekolkata24.com/?p=51934 गया, बिहार: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने शनिवार को गया सर्किट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता और बिहार के विपक्षी नेता तेजस्वी यादव के एक लेख पर तंज कसते हुए कहा, “तेजस्वी यादव इतने पढ़े-लिखे नहीं हैं कि वे खुद से लेख लिख सकें।” उन्होंने आगे कहा कि लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी हमेशा अपने और अपने परिवार के लिए आरक्षण की वकालत करते रहे हैं।

Read Bengali: তেজস্বী যাদবের লেখায় শাহনওয়াজের কটাক্ষ, নীতীশের নেতৃত্বে ভরসা!

शाहनवाज हुसैन ने जनता दल (यूनाइटेड) के नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा, “नीतीश कुमार ने 1994 में संसद में आरक्षण के मुद्दे पर जोरदार ढंग से अपनी बात रखी थी। सरकार बनते ही उन्होंने पिछड़े और दलित वर्गों के लिए आरक्षण सुनिश्चित किया।” उन्होंने आरजेडी की आलोचना करते हुए कहा, “तेजस्वी और लालूजी हमेशा नीतीश कुमार के स्वास्थ्य पर सवाल उठाते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि नीतीशजी सुबह 9 बजे से रात तक बिहार और बिहार के लोगों के लिए निरंतर काम करते हैं।”

एनडीए की एकता और नीतीश के नेतृत्व पर भरोसा
शाहनवाज हुसैन ने कहा कि आगामी 2025 बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) एकजुट होकर मैदान में उतरेगा। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद और नीतीश कुमार के नेतृत्व में हम बिहार में सरकार बनाएंगे। बीजेपी, जेडी(यू), लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास), हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम), और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा मिलकर चुनाव लड़ेगी।” उन्होंने जोर देकर कहा, “बिहार की जनता का भरोसा केवल एनडीए पर है। चुनाव आते ही नई-नई पार्टियां मैदान में उतरेंगी, लेकिन जनता जानती है कि उनके लिए कौन काम करता है।”

नीतीश कुमार के हालिया फैसले की सराहना
शाहनवाज हुसैन ने नीतीश कुमार के एक हालिया फैसले की सराहना करते हुए कहा, “नीतीशजी ने एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। गरीबों, असहायों, वृद्धजनों, और दिव्यांगों के लिए दी जाने वाली सहायता राशि को 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दिया गया है। इस फैसले ने तेजस्वी यादव की घोषणाओं की हवा निकाल दी।” उन्होंने कहा कि यह कदम बिहार के लोगों के लिए नीतीश कुमार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

गया के विकास पर जोर
गया के विकास पर बोलते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा, “गया का नाम गयाजी करने के लिए मैं नीतीश कुमार और एनडीए को धन्यवाद देता हूं। गयाजी और बोधगया में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। केंद्र और राज्य सरकार की कई ऐतिहासिक योजनाएं यहां लागू हो रही हैं। ये केवल वादे नहीं हैं, बल्कि जमीन पर उतर चुकी हैं।”

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी नेता अशोक सिंह, संतोष सिंह, पूर्व मीडिया प्रभारी संतोष ठाकुर, डॉ. जेड खान, इमरान नबी आदि मौजूद थे। शाहनवाज हुसैन का यह बयान बिहार की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर सकता है, खासकर एनडीए और आरजेडी के बीच चल रहे तनाव के संदर्भ में।

]]>
Kishanganj में डंपर और बाइक के बीच टक्कर में एक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम https://ekolkata24.com/bihar/fatal-crash-in-kishanganj-dumper-bike-collision-kills-one-sparks-road-blockade Sat, 14 Jun 2025 18:43:27 +0000 https://ekolkata24.com/?p=51617 किशनगंज, बिहार: किशनगंज (Kishanganj) जिले में शनिवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ। दिघलबैंक-बहादुरगंज मुख्य मार्ग पर पत्ती मिल चौक के पास तेज रफ्तार डंपर ने सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार मो. आशिफ की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा सवार नाहिद गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत बहादुरगंज थाने को सूचना दी। घायल नाहिद को इलाज के लिए बहादुरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहीं, बहादुरगंज थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक मो. आशिफ के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए किशनगंज सदर अस्पताल भेज दिया।

मृतक मो. आशिफ मदीना टोला बांसबारी के निवासी थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिघलबैंक-बहादुरगंज मुख्य मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण यह क्षेत्र हादसों का गढ़ बन गया है। इस मार्ग पर गिट्टी, बालू और अन्य निर्माण सामग्री से लदे ओवरलोड वाहन तेज गति से चलते हैं, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इस हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनकी मांग थी कि सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए और दोषी डंपर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

बहादुरगंज थाना अध्यक्ष निशिकांत कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटनाग्रस्त डंपर और मोटरसाइकिल को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने कहा, “हमने घटनास्थल पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और स्थिति को नियंत्रित किया। सड़क जाम को हटाकर यातायात को सामान्य कर दिया गया है।” हालांकि, ग्रामीणों का आरोप है कि इस मार्ग पर न तो पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम हैं और न ही वाहनों की गति को नियंत्रित करने की कोई व्यवस्था।

इस हादसे ने पूरे इलाके में शोक की लहर फैला दी है। मो. आशिफ के परिवार वाले इस अकस्मात मृत्यु से सदमे में हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मार्ग पर ओवरलोड वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने और सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषी डंपर चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है।

]]>
Kishanganj में भीषण आगलगी: दो परिवारों के घर राख https://ekolkata24.com/bihar/devastating-fire-in-kishanganj-burns-homes-ssb-and-police-act Thu, 12 Jun 2025 17:29:27 +0000 https://ekolkata24.com/?p=51450 किशनगंज: बिहार के किशनगंज (Kishanganj) जिले में गुरुवार शाम को एक भीषण आगलगी की घटना सामने आई है। पाठामारी थाना क्षेत्र के दल्ले गांव पंचायत के अंतर्गत धोबीभिट्ठा गांव में अचानक लगी आग ने दो परिवारों के घरों को पूरी तरह राख में बदल दिया। इस घटना में प्रभावित परिवारों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। स्थानीय पाठामारी पुलिस, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों और ग्रामीणों की तत्परता के कारण आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया, अन्यथा स्थिति और भयावह हो सकती थी।

धोबीभिट्ठा गांव की निवासी मुन्नी देवी और घिनानी देवी के घर इस आगलगी में पूरी तरह नष्ट हो गए। घटना के समय घर में कोई युवा व्यक्ति या महिला मौजूद नहीं थी। केवल वृद्ध और बीमार घिनानी देवी घर में थीं। आग लगने की सूचना तुरंत स्थानीय लोगों ने पाठामारी पुलिस को दी। पास में स्थित एसएसबी कैंप के कारण जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और पास के तालाब से पानी लाकर आग पर काबू पाया। ग्रामीणों का कहना है कि आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास जाना लगभग असंभव था। बड़ी मुश्किल से बीमार घिनानी देवी को घर से सुरक्षित निकाला गया।

आग के कारण घर में रखे नकदी, जमीन के कागजात, आधार कार्ड, अनाज और कपड़े जलकर राख हो गए। आग लगने का सटीक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन इसकी जांच जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस घटना ने क्षेत्र में दहशत पैदा कर दी है। हालांकि, पुलिस और एसएसबी की त्वरित कार्रवाई से बड़े नुकसान को टाला जा सका।

थाकुरगंज के अंचलाधिकारी सुचिता ने आगलगी की पुष्टि करते हुए बताया कि धोबीभिट्ठा गांव में दो परिवारों के घर जलने की खबर मिली थी। अंचल के कर्मचारियों ने प्रभावित परिवारों की सूची तैयार की है। तत्काल राहत के रूप में 12,000 रुपये और प्लास्टिक शीट प्रदान की गई है। यह राहत राशि मुखिया प्रतिनिधि गुलाम हसनैन की उपस्थिति में वितरित की गई। इसके अलावा, पूर्व विधायक गोपाल अग्रवाल के प्रतिनिधि ने भी पीड़ित परिवारों को सूखा राशन और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई।

आगलगी से प्रभावित परिवार वर्तमान में पूरी तरह असहाय स्थिति में हैं। स्थानीय लोग और सामाजिक संगठन उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी आपदाओं में त्वरित राहत और पुनर्वास के लिए और प्रभावी कदम उठाए जाने की जरूरत है। प्रशासन ने बताया कि प्रभावित परिवारों के लिए आगे की सहायता की योजना बनाई जा रही है। यह घटना गर्मियों में आगलगी के जोखिम और प्रशासन की तत्परता की अहमियत को एक बार फिर उजागर करती है।

]]>
जन सुराज नेता बोले- ‍‍‘बच्चों की शिक्षा के लिए वोट दें’ https://ekolkata24.com/bihar/subhash-kushwaha-in-kishanganj-jan-suraj-pushes-for-votes-to-secure-childrens-future Thu, 12 Jun 2025 11:48:07 +0000 https://ekolkata24.com/?p=51405 किशनगंजजन: जन सुराज पार्टी के प्रदेश संगठन महासचिव सुभाष कुशवाहा इन दिनों संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से बिहार के अनुमंडल दौरे पर है। इसी क्रम में सुभाष कुशवाहा आज किशनगंज (Kishanganj) पहुंचे है। जहां उन्होंने जिला अध्यक्ष प्रो मुशविर आलम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शामिल हुए। बैठक में जिला संगठन इकाई के वरीय पदाधिकारी समेत सदर अनुमंडल के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस दौरान प्रदेश महासचिव सुभाष कुशवाहा प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि जन सुराज बिहार की जनता के लिए एक बेहतर विकल्प के रूप में तैयार है। जन सुराज की सोच अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है। आगामी चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं को बूथ कमिटी बनाने और मजबूत करने पर जोड़ दिया जा रहा है। उन्होंने किशनगंज के लोगों से आग्रह किया कि इस बार जाति से ऊपर उठकर अपने बच्चों के लिए वोट करें। आपने बच्चों को अच्छी शिक्षा और रोजगार के लिए वोट करें।

इस बैठक में प्रदेश संगठन महासचिव सुभाष कुशवाहा समेत जिला प्रभारी डाॅ विजय, जिला अध्यक्ष प्रो मुशविर आलम, जिला मुख्य प्रवक्ता निहाल अख्तर, जिला अभियान समिति संयोजक तारिक अनबर, अनुमंडल अध्यक्ष मुबारक हुसैन, अनुमंडल महासचिव अशफाक आलम, अनुमंडल महिला अध्यक्ष चंदा देवी, अनुमंडल युवा अध्यक्ष सुशील शर्मा, प्रखंड प्रभारी तौकीर समेत तमाम जिला, अनुमंडल व प्रखंड स्तर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

]]>
एसटीएफ और पुलिस ने दो कुख्यात अपराधी पकड़े https://ekolkata24.com/top-story/araria-police-nab-top-ten-criminals-mohammad-sarfraz-ashish-paswan Tue, 10 Jun 2025 17:08:40 +0000 https://ekolkata24.com/?p=51331 शुभम कुमार, अररिया: अररिया पुलिस (Araria Police) एवं एसटीएफ की संयुक्त कारवाई में दो कुख्यात टॉप टेन अपराधियों को पुलिस ने अलग अलग करवाई में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। मालूम हो कि पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बीते फरवरी महीने में फारबिसगंज बाजार समिती में दो किराना व्यवसायी के यहाँ डकैती के मामले में वांछित अररिया जिला के टॉप टेन कुख्यात अपराधकर्मी की सूची में शामिल मो० सरफराज को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

Read Bengali: আরারিয়ায় পুলিশের জালে দুই কুখ্যাত শীর্ষ অপরাধী আটক

एसडीपीओ मुकेश कुमार साह ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि उक्त गिरफ्तार अभियुक्त मो० सरफराज ने डकैती कांड में मुख्य लाइनर की भूमिका निभाई थी। उक्त मामले में घटना के ठीक बाद ही घटना में संलिप्त तीन अभियुक्त को दो देशी पिस्टल एवं ग्यारह राउण्ड गोली के साथ गिरफ्तार किया गया था जबकि, घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्त को कमशः रानीगंज थाना, सिमराहा थाना एवं नरपतगंज थाना के द्वारा अवैध हथियार/ गोली एवं डकैती की रकम के साथ गिरफ्तार किया गया था।

अब तक पुलिस के द्वारा इस कांड के कुल-09 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।वही दूसरी कारवाई में गुप्त सूचना के आधार पर अररिया जिला के एक अन्य कुख्यात अररिया जिला के टॉप टेन कुख्यात अपराधकर्मी की सूची में शामिल आशीष पासवान को कॉलेज चौक के निकट से गिरफ्तार किया गया है।

जिसने रंगदाहा मुसहरी के पास से हथियार के बल पर एक व्यक्ति से लूट करने का प्रयास किया था तथा मौके से फरार हो गया था। इस घटना में एक अपराधकर्मी को अवैध देशी पिस्टल तथा गोली के साथ गिरफ्तार किया गया था। उपरोक्त दोनों गिरफ्तार अभियुक्त अन्य थाना के कई कांडों में वॉछित हैं। छापामारी टीम में फारबिसगंज थाना अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह, आदित्य किरण, राजनन्दनी सिन्हा,अमित राज,दीपक कुमार सहित अन्य पुलिस बल के जवान शामिल थे।

]]>
किशनगंज में दो सड़क हादसे, एक की मौत https://ekolkata24.com/bihar/kishanganj-tragic-road-accidents-one-dead-two-injured-in-separate-crashes Tue, 10 Jun 2025 16:50:21 +0000 https://ekolkata24.com/?p=51327 शुभम कुमार , किशनगंज: किशनगंज (Kishanganj) में भीषण सड़क हादसा की वारदात सामने आई है। जिले में दो बड़े बड़े सड़क हादसे मंगलवार को घटित हुई है। इन घटनाओं से इलाके में कोहराम मचा हुआ है और परिवार वालों के बीच मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

বাংলায় পড়ুন: কিশানগঞ্জে দুটি ভয়াবহ সড়ক দুর্ঘটনায় হতাহত তিন

पहली घटना बहादुरगंज थाना क्षेत्र के दारुल उलूम चौक की है। जहां नेशनल हाईवे पर एक खराब डंपर खड़ी थी, चालक मजीरुल के द्वारा डंपर को ठीक किया जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार एक कंटेनर ने डंपर को टक्कर मार दी। जहां दोनो वाहनों के परखच्चे उड़ गए वही डंपर चालक मजीरुल की मौके पर ही मौत हो गई है, साथ ही कंटेनर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

घायल को ईलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मौके पर थाना अध्यक्ष निशिकांत कुमार पहुंचे है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिए भेज दिया गया है साथ ही वाहनों को जब्त कर आगे की कारवाई पुलिस ने शुरू कर दी है।

वही दूसरी घटना भी बहादुरगंज थाना क्षेत्र का है। जहां संध्या 4 बजे तेज रफ्तार एक ट्रक रेलिंग से टकरा गया और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी मार गई। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। हालांकि चालक का पहचान नहीं हो पाया है मगर स्थानीय लोगों के द्वारा उसे ईलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इधर स्थानीय लोगों ने बताया कि आए दिन इस सड़क पर दुर्घटनाएं होती रहती है। अक्सर तेज रफ्तार या फिर चालकों के लापरवाही के वजह से कई जाने जाती है। लोगों ने बताया कि जबसे यह फोर लेन बनी है तब से सड़क दुर्घटनाओं में काफी इजाफा हुआ है।

]]>
किशनगंज की चार बालिकाएं राज्य शतरंज में शामिल https://ekolkata24.com/sports-news/kishanganj-girls-shine-at-bihar-under-11-chess-championship-in-begusarai Tue, 10 Jun 2025 16:08:18 +0000 https://ekolkata24.com/?p=51323 शुभम कुमार, किशनगंज: बेगूसराय के रमजानपुर स्थित दून पब्लिक स्कूल में बिहार राज्य अंडर-11 बालक-बालिका शतरंज प्रतियोगिता (Under-11 Chess Championship) शुरू हो गई है। अखिल बिहार शतरंज संघ द्वारा आयोजित इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से 29 बालिका खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं।

Read Bengali: কিশানগঞ্জের চার কন্যা বিহার রাজ্য দাবা প্রতিযোগিতায়

किशनगंज से धान्वी कर्मकार, आस्था कुमारी, दिव्यांशा रंजन और लिसा साह प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं। टीम के साथ श्रीमती दिव्या कर्मकार मैनेजर और श्री कमल कर्मकार कोच के रूप में मौजूद हैं। खिलाड़ियों के अभिभावक श्रीमती पूजा कुमारी, श्रीमती कविता साहा और श्रीमती दीपा कुमारी भी प्रतियोगिता स्थल पर उपस्थित हैं। इन खिलाड़ियों के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने पर जिले भर से इन्हें बधाइयां मिल रही है।

बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की कक्षा 5 की छात्रा धान्वी कर्मकार पिछले वर्ष की विजेता हैं। वह कोच कमल-दिव्या कर्मकार की बेटी हैं। इस वर्ष भी वह राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का प्रतिनिधित्व करने की प्रबल दावेदार हैं। अन्य तीनों खिलाड़ी भी अच्छी तैयारी के साथ प्रतियोगिता में उतरी हैं।

शतरंज संघ के पदाधिकारियों में कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती आंची देवी जैन, युगल किशोर तोषनीवाल, डॉ. राजकरण दफ्तरी समेत कई गणमान्य लोगों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रतियोगिता में पटना, दरभंगा, मुंगेर, लखीसराय, मधुबनी, रोहतास, पूर्णिया और बेगूसराय सहित कई जिलों की खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं।

]]>