सिर्फ गिने चुने उद्योगपतियों के लिए चल रही है भाजपा सरकार : प्रियंका

राजस्थान में चुनावी प्रचार जोर पकड़ने लगा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी झुंझुनू में पार्टी का प्रचार करने पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि…

Priyanka Gandhi

राजस्थान में चुनावी प्रचार जोर पकड़ने लगा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी झुंझुनू में पार्टी का प्रचार करने पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार सिर्फ गिने चुने उद्योगपतियों के लिए चल रही है।प्रियंका गांधी ने अपना हमला जारी रखते हुए कहा कि पीएम मोदी का ‘लिफाफा’ खाली है। उन्होंने महिलाओं के लिए आरक्षण की बात कही थी लेकिन इसे 10 साल बाद लागू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए आरक्षण है लेकिन इसे 10 साल बाद लागू किया जाएगा।प्रियंका ने साफ तौर पर कहा कि मोदी जी की, भाजपा की सरकार में जनता की कोई सुनवाई नहीं है। आज की केंद्र सरकार केवल दो व्यवसायियों को बढ़ावा दे रही है। हवाई अड्डे, बंदरगाह और सार्वजनिक उपक्रम उन्हें उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे कोई रोजगार के अवसर पैदा नहीं कर रहे हैं। उनके पास कोई विजन, रोडमैप नहीं है।