कांग्रेस की रग-रग में भ्रष्टाचार : नड्डा

झारखण्ड से कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर मिली करोड़ों की नकदी पर तमाम नेताओं ने प्रतिक्रिया दी। जहां एक तरफ कांग्रेस इस मुद्दे…

BJP President JP Nadda

झारखण्ड से कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर मिली करोड़ों की नकदी पर तमाम नेताओं ने प्रतिक्रिया दी। जहां एक तरफ कांग्रेस इस मुद्दे से अपना पलड़ा झाड़ने की कोशिश कर रही है, वहीं भाजपा इस मुद्दे को पूरे तरीके से भुनाने में लगी हुई है। आरोप-प्रत्यारोप के बीच कांग्रेस पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हमला किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद के घर में मिले करोड़ों की नकदी का सोनिया गांधी, राहुल गांधी को जवाब देना चाहिए। उन्हें यह भी बताना चाहिए कि आखिर ये पैसा किसका है और कैसे लूटा गया।

जेपी नड्डा ने कहा यह जीता-जागता सबूत है कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के जरिए लोगों की गाढ़ी कमाई जमा की है। हम चाहते हैं कि कांग्रेस भ्रष्टाचार के जरिए जमा किए गए इस लूट के पैसे पर जवाब दें। वहीं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। कांग्रेस भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी और अपराधीकरण के लिए जानी जाती है। भ्रष्टाचार और कदाचार ही कांग्रेस की रीति और नीति है।