बिहार के लखीसराय में छठ घाट से लौट रहे श्रद्धालुओं की भीड़ पर एक शख्स ने गोलियां चला दीं जिसमें 6 लोग घायल हो गए। शहर के पंजाबी मोहल्ला में छठ घाट से घर आ रहे श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच ही एक सनकी ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में छह लोगों को गोली लगी है जिसमें दो की मौत हो गयी।प्रेम प्रसंग को लेकर सोमवार सुबह हुई इस गोलीबारी में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। वहीं इस घटना में 4 लोग घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। लखीसराय एसपी पंकज कुमार ने बताया कि एक ही परिवार के 6 लोग छठ घाट से लौट रहै थे। उनके घर के पास ही उन्हें गोली मारी गयी। गोली मारने वाला आरोपी उनका पड़ोसी है, जिसका नाम अशीष चौधरी है। लगभग 10 दिन पहले हमलावर का इस परिवार संग विवाद हुआ था। लखीसराय के पुलिस अधीक्षक के मुताबिक मामला एक तरफा प्यार का है।घायलों में दो महिला और 4 पुरुष हैं। घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 2 लोगों की अस्पताल में मौत हो गई।
बिहार में छठ घाट से लौट रहे परिवार पर फायरिंग, 2 भाइयों की मौत और 4 जख्मी
बिहार के लखीसराय में छठ घाट से लौट रहे श्रद्धालुओं की भीड़ पर एक शख्स ने गोलियां चला दीं जिसमें 6 लोग घायल हो गए।…