विधानसभा चुनाव से पहले राहुल-प्रियंका का बस यात्रा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को बस यात्रा के साथ पार्टी के…

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को बस यात्रा के साथ पार्टी के अभियान की शुरुआत करेंगे। दोनों कांग्रेसी नेता विशेष विमान से दोपहर के साढ़े तीन बजे बेगमपेट एयरपोर्ट पहुंचेगें। वहां से दोनो हेलीकॉप्टर से रमन्ना मंदिर जाएंगे। दर्शन के बाद राहुल और प्रियंका बस यात्रा लॉन्च करेंगे। बाद में वे एक रैली में भी शामिल होंगे और महिलाओं से भी मिलेगें। पार्टी के सूत्र ने बताया कि प्रियंका गांधी रैली के बाद नई दिल्ली वापस लौट जाएंगी, लेकिन राहुल राज्य में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। कांग्रेस विधायक दानसारी अनसूया ने मीडिया को बताया कि राहुल गांधी आज रात भुपलपल्ली में रुकेंगे।