12 Compartmental – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com Stay updated with Ekolkata24 for the latest Hindi news, headlines, and Khabar from Kolkata, West Bengal, India, and the world. Trusted source for comprehensive updates Mon, 24 Jun 2024 07:41:45 +0000 en-US hourly 1 https://ekolkata24.com/wp-content/uploads/2024/03/cropped-ekolkata24-32x32.png 12 Compartmental – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com 32 32 जुलाई में होंगे 10वीं-12वीं के कंपार्टमेंट एग्जाम https://ekolkata24.com/top-story/compartmental-exams-for-class-10th-and-12th-will-be-held-in-july Mon, 24 Jun 2024 07:41:45 +0000 https://ekolkata24.com/?p=48521 नई दिल्ली : सीबीएसई 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा की डेटशीट जारी हो गई है। यह परीक्षा 15 जुलाई से शुरू होंगी। छात्र cbse.gov.in से पूरा शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानि कि सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है।

15 जुलाई से एग्जाम की शुरुआत होगी। 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 15 जुलाई से लेकर 22 जुलाई तक चलेंगी। यह पेपर एक ही शिफ्ट (सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक) में आयोजित होंगे। स्टूडेंट्स को सेंटर पर एग्जाम से 15 मिनट पहले पहुंचना होगा। सीबीएसई ने पूरी डेटशीट अपनी ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी की है। स्टूडेंट्स इस वेबसाइट से पूरा शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक, इस साल 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा में कुल 1,32,337 और 12वीं में 1,22,170 छात्र बैठेंगे। यह वो स्टूडेंट्स हैं जो कम से कम दो सब्जेक्ट में फेल हुए हैं। उन्हें अपना रिजल्ट सुधारने का एक और मौका मिलेगा।

12वीं कक्षा की कंप्यूटर एप्लीकेशन और सूचना प्रौद्योगिकी की परीक्षा 22 जुली को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित होगी। इसके अलावा हिंदुस्तानी संगीत, चित्रकला, वाणिज्यिक कला, कथक-नृत्य, भरतनाट्यम-
नृत्य, ओडिसी-नृत्य, योग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे के बीच होंगी।

]]>