35 monkey – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com Stay updated with Ekolkata24 for the latest Hindi news, headlines, and Khabar from Kolkata, West Bengal, India, and the world. Trusted source for comprehensive updates Tue, 04 Jun 2024 10:45:31 +0000 en-US hourly 1 https://ekolkata24.com/wp-content/uploads/2024/03/cropped-ekolkata24-32x32.png 35 monkey – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com 32 32 गर्मी से परेशान, पानी पीने कूएं में कूदे 32 बंदरों की दर्दनाक मौत https://ekolkata24.com/top-story/35-monkeys-died-by-drowning-in-a-well Tue, 04 Jun 2024 10:45:31 +0000 https://ekolkata24.com/?p=47971 रांची : झारखंड के पलामू जिले में भीषण गर्मी के बीच एक सिंचाई कुएं से पानी पीने की कोशिश में 32 जंगली बंदरों की उसमें डूबने से मौत हो गई। एक वन अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह घटना पनकी ब्लॉक के सोरठ गांव में हुई और बंदरों के शव रविवार को मिले, लेकिन अधिकारियों को अब तक घटना की सही तारीख का पता नहीं चल पाया है।

मेदिनीनगर प्रमंडल वन पदाधिकारी (डीएफओ) कुमार आशीष ने बताया, “सोरठ में एक सिंचाई कुएं में कुल 32 जंगली बंदर मृत मिले हैं… शवों को बाहर निकाला गया है।” पूरा क्षेत्र भीषण गर्मी की चपेट में है और तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।

आशीष ने कहा, “ इलाके में पानी के स्रोत लगभग सूख चुके हैं… जंगली जानवर अपनी प्यास बुझाने के लिए गांवों का रुख कर रहे हैं… ये बंदर पानी पीने की कोशिश में डूब गए।” उन्होंने बताया कि जिस कुएं में बंदर डूबे हैं, उसमें काफी पानी था। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है, लेकिन रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। डीएफओ ने बताया कि कुछ दिन पहले चैनपुर जंगल में पानी की तलाश में भटक रहे तीन सियार एक कुएं में मृत मिले थे।

]]>