Agra Lucknow Expressway Accident – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com Stay updated with Ekolkata24 for the latest Hindi news, headlines, and Khabar from Kolkata, West Bengal, India, and the world. Trusted source for comprehensive updates Sun, 04 Aug 2024 03:54:42 +0000 en-US hourly 1 https://ekolkata24.com/wp-content/uploads/2024/03/cropped-ekolkata24-32x32.png Agra Lucknow Expressway Accident – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com 32 32 आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार व बस की भीषण टक्कर, 7 की मौत https://ekolkata24.com/top-story/agra-lucknow-expressway-accident Sun, 04 Aug 2024 03:54:42 +0000 https://ekolkata24.com/?p=49228 लखनऊ : उत्तर प्रदेश में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक कार बस से टकरा गई। बताया जा रहा है कि कार के चालक को नींद आ गई जिसकी वजह से कार अनियंत्रित होकर अपनी लेन बदलकर दूसरी लेन में चली गई। इसके बाद लखनऊ से आ रही बस से वह टकरा गई।

इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई जबकि 46 यात्री घायल हुए हैं। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में तीन कार सवार जबकि बस के 4 यात्री शामिल हैं।

एसएसपी इटावा संजय कुमार वर्मा ने दुर्घटना को लेकर बताया कि रायबरेली से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस की रात करीब 12:30 बजे एक कार से टक्कर हो गई। बस में 60 लोग सवार थे, जिनमें से 4 लोगों की मौत हो गई। इस में सवार करीब 20-25 लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार में सवार 3 लोगों की भी मौत हो गई। 

]]>