Air India – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com Stay updated with Ekolkata24 for the latest Hindi news, headlines, and Khabar from Kolkata, West Bengal, India, and the world. Trusted source for comprehensive updates Thu, 22 Aug 2024 06:26:13 +0000 en-US hourly 1 https://ekolkata24.com/wp-content/uploads/2024/03/cropped-ekolkata24-32x32.png Air India – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com 32 32 एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी, तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी https://ekolkata24.com/top-story/bomb-threat-on-air-india-flight Thu, 22 Aug 2024 06:26:13 +0000 https://ekolkata24.com/?p=49345 मुंबई :  मुंबई से तिरुवनंतपुरम जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी के बाद उसे आइसोलेशन बे में ले जाकर सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया। प्लेन में बम होने की धमकी सुबह 7.30 बजे दी गई थी। इसके छह मिनट बाद पूरे एयरपोर्ट में आपातकाल का ऐलान कर दिया गया। प्लेन को सुरक्षित तरीके से लैंड कराया गया और आइसोलेशन बे में ले जाया गया।

इसके बाद सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया और प्लेन की जांच की गई, जिसमें कुछ नहीं मिला। इस दौरान किसी को भी कोई चोट नहीं आई या किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। एयरपोर्ट पर सभी सेवाएं पहले की तरह सामान्य रूप से चल रही हैं।

एयरपोर्ट प्रबंधन का मानना है कि ये एक हॉक्स कॉल है, लेकिन सुरक्षा के सभी प्रोटोकॉल फॉलो किए जा रहे हैं। एयरक्राफ्ट को आइसोलेशन बे में ले जाकर सुरक्षा जांच की गई और सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया। विमान के तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे के पास पहुंचने पर पायलट ने बम की धमकी मिलने की जानकारी दी।

विमान में 135 यात्री सवार थे। विमान के पायलट को शौचालय में टिसू पेपर में धमकी भरा संदेश लिखा मिला था। इसके बाद उसने एयरपोर्ट तक इसकी जानकारी पहुंचाई और प्लेन को आइसोलेशन बे में ले जाया गया।

 

]]>
एयर इंडिया के यात्री को 5 लाख रुपये की टिकट में मिला ‘फटी सीटें, कच्चा खाना, टूटा सामान’! https://ekolkata24.com/business/air-india-passenger-gets-torn-seats-uncooked-food-damaged-luggage-in-a-ticket-worth-rs-5-lakh Mon, 17 Jun 2024 11:13:46 +0000 https://ekolkata24.com/?p=48344 नई दिल्ली :  एयर इंडिया से सफर कर दिल्ली से नेवार्क पहुंचे एक यात्री ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स पर तस्वीरें पोस्ट की है। ये तस्वीरें फ्लाइट के खाने, सीटों और उनके सामान की हैं। इस यात्री ने तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा है एयर इंडिया के सफर की कड़ी निंदा करते हुए लिखा है कि यह सफर हॉरर स्टोरी जैसा था।

एयर इंडिया के इस यात्री, जिनका नाम एक्स पर नाम दिख रहा है विनीत, ने लिखा कि उन्होंने दिल्ली से नेवार्क जाने के लिए पांच लाख रुपये की बिजनेस क्लास टिकट बुक की थी। लेकिन यह अनुभव इतना बुरा था कि उनका सामान तक उन्हें टूटी हालत में मिला। उनके मुताबिक फ्लाइट की सीटें फटी हुई थीं और चादरें गंदी थीं, यहां तक कि जो खाना परोसा गया वह भी अधपका था।

अपनी पोस्ट में वह लिखते हैं कि कुछ वर्षों तक अमीरात के साथ उड़ान भरने के बाद मैं हाल ही में एयर इंडिया से चला गया क्योंकि वे न्यूयॉर्क, शिकागो और लंदन के लिए सीधी उड़ानें देते हैं जहां अक्सर मुझे जाना होता है. लेकिन कल की फ्लाइट किसी बुरे सपने से कम नहीं थी.. बुक किया गया बिजनेस क्लास टिकट लेकिन सीटें साफ-सुथरी नहीं थीं, घिसी-पिटी थीं और 35 में से कम से कम 5 सीटें काम नहीं कर रही थीं।

वह आगे बताते हैं कि उड़ान में 25 मिनट की देरी थी. फिर उड़ान भरने के 30 मिनट बाद जब मैं सोना चाहता था (सुबह 3.30 बजे) तो मैंने पाया कि मेरी सीट ठीक से काम ही नहीं कर रही है और वह बेड टाइप पोजिशन में आ ही नहीं रही। वह कहते हैं कि मैने क्रू से अनुरोध किया और 10 मिनट की कोशिश के बाद वे मुझे दूसरी सीट पर ले गए जो काम कर रही थी। कुछ घंटों के बाद जब मैं उठा, खाना परोसा जा चुका था और वह कच्चा था उन्होंने कहा कि फल बासी थे जिन्हें प्लेन में मौजूद सभी लोगों ने लौटा दिया।

वह लिखते हैं कि टीवी भी काम नहीं कर रहा था और बाद में उन्होंने मेरा सामान तक तोड़ दिया। खराब खाना, घिसा-पिटा, गंदे सीट कवर, 500000 रुपये का नॉन वर्किंग टीवी (राउंड ट्रिप), मेरा सामान बुरी हालत में… 

विनीत ने एयर इंडिया के उस जवाब का भी स्क्रीनशॉट शेयर किया जो बाद में एयर इंडिया द्वारा डिलीट कर दिया गया। इसके मुताबिक, प्रिय महोदय, असुविधा के लिए हमें खेद है और हम कभी नहीं चाहते कि हमारे यात्रियों को ऐसी असुविधा का सामना करना पड़े। कृपया हमें अपना बुकिंग विवरण, सीट संख्या और डीबीआर/फाइलर संदर्भ संख्या डीएम करें। हम तुरंत इस पर गौर करेंगे। सोशल मीडिया पर विनीत की यह पोस्ट काफी वायरल हो रही है और लोग एक्स पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

]]>
एयर इंडिया की फ्लाइट 8 घंटे डिले, यात्री बीना एयर कंडीशन के हुए परेशन https://ekolkata24.com/top-story/passengers-troubled-in-flight-without-air-conditioning Fri, 31 May 2024 07:44:34 +0000 https://ekolkata24.com/?p=47762 नई दिल्ली: एयर इंडिया एक्सप्रेस को नंबर वन बनाने को लेकर सुविधाओं को अपग्रेड करने की बात की जा रही है लेकिन यहां समय से फ्लाइटें उड़ान तक नहीं भर पा रही हैं। दिल्ली में एयर इंडिया की फ्लाइट के 8 घंटे लेट होने से यात्रियों का गर्मी से बुरा हाल हो गया। फ्लाइट डिले होने के साथ ही एयरपोर्ट पर एयर कंडीशन तक काम नहीं कर रहा जिससे सफोकेशन के कारण लोगों का गर्मी से हाल बेहाल है। हालात ये थे कि लोग बेसुध हो जा रहे हैं।

एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जाने वाली फ्लाइट के पैसेंजर्स को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को की फ्लाइट 8 घंटे लेट हो गई है। इस कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। एयर इंडिया के पैसेंजर्स की माने तो तकनीकी खामी के कारण फ्लाइट लेट होना बताया जा रहा है। यात्रियों को 8 घंटे तक बिना एसी के ही फ्लाइट के अंदर रखा गया।

फ्लाइट लेट होने के बाद यात्रियों को 8 घंटे तक बिना एसी के ही फ्लाइट के अंदर रखने से यात्रियों की हालत बिगड़ने लगी। कई यात्री फ्लाइट में ही गर्मी से बेसुध हो गए तो सभी को प्लेन से उतार दिया गया। दिल्ली एयरपोर्ट पर भी एसी के काम न करने से यात्रियों को काफी दिक्कत हुई। कई सारे पैसेंजर्स ने यात्रा कैंसिल कर दी और घर लौट गए।

एयर इंडिया की फ्लाइट और एयरपोर्ट पर एसी काम नहीं करने से लोगों का हाल बेहाल हो गया। दिल्ली का तापमान भी 52.9 डिग्री आंका जा रहा था। फ्लाइट अभी 11 बजे दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को के लिए उड़ान भरने की बात कही जा रही है। हालांकि कई सारे यात्री खासकर बुजुर्ग तबीयत बिगड़ने पर घर वापस जा चुके हैं।

]]>
এয়ার ইন্ডিয়ার পর সেলকে বিক্রি করতে মাঠে নামল মোদি-সরকার https://ekolkata24.com/uncategorized/after-air-india-modi-government-came-to-the-field-to-sell-cel Wed, 13 Oct 2021 10:35:34 +0000 https://www.ekolkata24.com/?p=7527 নিউজ ডেস্ক: এয়ার ইন্ডিয়ার পর এবার সেন্ট্রাল ইলেকট্রনিকস লিমিটেড বা সেলও বিক্রি হয়ে যেতে চলেছে। বেশ কয়েকটি সংস্থা সেল কেনার জন্য দরপত্র জমা দিয়েছে। বর্তমানে সেইসব দরপত্র খতিয়ে দেখা হচ্ছে। সম্প্রতি কেন্দ্রীয় বিলগ্নীকরণ মন্ত্রক এই দরপত্র আহবান করেছিল।

কেন্দ্রীয় অর্থ মন্ত্রকের বিনিয়োগ সংক্রান্ত দফতরের সচিব তুহিনকান্ত পান্ডে জানিয়েছেন, সেলের বিলগ্নীকরণ করার উদ্দেশ্যে সরকার দরপত্র প্রকাশ করেছিল। একাধিক সংস্থা এই রাষ্ট্রায়ত্ত সংস্থাকে কিনতে আগ্রহ দেখিয়ে দরপত্র জমা দিয়েছে। বর্তমানে বিলগ্নীকরণ মন্ত্রক সেই সমস্ত দরপত্র খতিয়ে দেখছে।

জানা গিয়েছে, কেন্দ্র সেলকে সেই সংস্থার হাতেই তুলে দেবে যে সংস্থা ২০১৯ অর্থবর্ষে ন্যূনতম ৫০ কোটি টাকা লাভ করেছে। পাশাপাশি কেন্দ্র শর্ত দিয়েছে, বেসরকারিকরণের তিন বছরের মধ্যে ওই সংস্থা সেলকে বিক্রি করতে পারবে না।

কিছুদিন আগেই এয়ার ইন্ডিয়াকে বেসরকারি সংস্থা টাটা গোষ্ঠীর হাতে তুলে দিয়েছে মোদি সরকার। এবার পালা সেলের। তবে এখানেই যে মোদি সরকার থেমে থাকবে তা নয়। একাধিক লাভজনক রাষ্ট্রয়ত্ত সংস্থাকেও বেসরকারিকরণ করার লক্ষ্যমাত্রা স্থির করেছে মোদি সরকার। আগামী দিনে জীবনবিমার মতো লাভজনক সংস্থাকেও বেসরকারিকরণ করা হবে বলে সূত্রের খবর। সেই লক্ষ্য পূরণে ইতিমধ্যেই একধাপ এগিয়ে গিয়েছেন কেন্দ্রীয় অর্থমন্ত্রী নির্মলা সীতারমন। ইতিমধ্যেই তিনি বিমায় বেসরকারি বিনিয়োগের জন্য দরজা খুলে দিয়েছেন।

একাধিক লাভজনক সংস্থাকে মোদি সরকার যেভাবে বেসরকারি হাতে তুলে দিচ্ছে তাতে অশনি সঙ্কেত দেখছেন বিরোধী রাজনীতিকরা। তাঁরা মনে করছেন, আগামী দিনে সব সরকারি সংস্থাই বেসরকারি হাতে চলে যাবে। ইতিমধ্যেই রেলের বিভিন্ন স্টেশনের দায়িত্ব বেসরকারি হাতে তুলে দেওয়া হয়েছে। এমনকি দেড়শতাধিক ট্রেনও চালানোর দায়িত্বও বেসরকারি সংস্থাকে দেওয়া হয়েছে। বেসরকারি করণের সর্বশেষ সংযোজন হতে চলেছে সেল।

ভারতের অন্যতম প্রাচীন সরকারি সংস্থা সেন্ট্রাল ইলেকট্রনিক্স লিমিটেড। উত্তরপ্রদেশের গাজিয়াবাদের শাহিবাবাদে এদের কারখানা। এই কারখানাতেই দেশের প্রথম সোলার সেল তৈরি হয়েছিল ১৯৭৭ সালে। পরের বছর অর্থাৎ ১৯৭৮ সালে এই সংস্থা তৈরি করেছিল সোলার প্যানেল।

]]>