Alipur Weather Department – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com Stay updated with Ekolkata24 for the latest Hindi news, headlines, and Khabar from Kolkata, West Bengal, India, and the world. Trusted source for comprehensive updates Sun, 29 Sep 2024 08:20:26 +0000 en-US hourly 1 https://ekolkata24.com/wp-content/uploads/2024/03/cropped-ekolkata24-32x32.png Alipur Weather Department – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com 32 32 दुर्गा पूजा में भारी बारिश, मौसम विभाग ने किया अलर्ट https://ekolkata24.com/top-story/heavy-rain-during-durga-puja-meteorological-department-issued-alert Sun, 29 Sep 2024 08:20:26 +0000 https://ekolkata24.com/?p=49839 कोलकाता: दुर्गा पूजा पश्चिम बंगाल में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान बड़े-बड़े पंडाल बनाए जाते हैं। इस बार बारिश पूजा में खलल डाल सकती है। मौसम विभाग ने पहले ही दुर्गा पूजा के दौरान मौसम की स्थिति को लेकर चिंता व्यक्त कर दी है।

मौसम विभाग के पूर्वी क्षेत्रीय निदेशक सोमनाथ दत्ता ने बताया कि 3 अक्टूबर से उत्तर और दक्षिण बंगाल में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। 4 से 10 अक्टूबर तक बंगाल के सभी जिलों में सामान्य से अधिक बारिश देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग ने एक बार फिर बंगाल की खाड़ी में 2 अक्तूबर से निम्न दवाब का क्षेत्र यानी लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना व्यक्त की है। इससे 3 अक्तूबर से 7 अक्तूबर तक झारखंड में बारिश हो सकती है। इससे दुर्गा पूजा में लोगों को घूमने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

पूजा के सप्ताह के दौरान बारिश का पूर्वानुमान अलीपुर मौसम विभाग ने लगाया है जिसके अनुसार, दुर्गा पूजा के सप्ताह के दौरान बंगाल के सभी जिलों में सामान्य से अधिक बारिश होगी. विभाग के अनुसार, अभी दक्षिण बंगाल में मौसम में थोड़ा सुधार होगा. बारिश में कुछ कमी आएगी जो पिछले दिनों से जारी थी। विभाग ने कहा है कि अक्टूबर के पहले सप्ताह यानी मंगलवार, 1 अक्टूबर से बारिश बढ़ जाएगी।

अलीपुर मौसम विभाग ने पूजा के दौरान पर बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है लेकिन विभाग ने अभी तक इस बारे में कुछ नहीं बताया कि मानसून पश्चिम बंगाल से कब विदाई लेगा। राजस्थान से मानसून ने विदाई ले ली है।

]]>
बंगाल के तट पर बन रहा है निम्न दबाव, भारी बारिश का अलर्ट! https://ekolkata24.com/top-story/low-pressure-is-forming-on-the-coast-of-bengal Thu, 29 Aug 2024 11:37:24 +0000 https://ekolkata24.com/?p=49429 कोलकाता : कोलकाता और पश्चिम बंगाल के लिए मौसम की ताजा अपडेट चिंता बढ़ाने वाली है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक नया और शक्तिशाली डिप्रेशन बन रहा है, जो अगले कुछ दिनों में भयानक रूप ले सकता है। इस डिप्रेशन के प्रभाव से क्षेत्र में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर और मध्य बंगाल की खाड़ी पर तेज हवाओं की रफ्तार 35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। हवा की गति 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक बढ़ने का अनुमान है। पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तट पर समुद्री हालात 31 अगस्त तक असामान्य बने रहेंगे।

गुजरात में पहले से ही भारी बारिश हो रही है, जो हाल के दिनों में अप्रत्याशित रही है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बारिश का पैटर्न बदल रहा है, जिससे तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में भी भारी से अत्यधिक बारिश हो चुकी है, और अब सूखे क्षेत्रों में भी बारिश का सिलसिला जारी है। राजस्थान के एक जिले और गुजरात के तटीय जिलों में पानी भर गया है

सामान्यतः बंगाल के तट पर बने निम्न दबाव उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हैं, लेकिन इस बार यह दिशा बदल गई है। अब यह डिप्रेशन मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र की ओर बढ़ रहा है। जलवायु परिवर्तन इस दिशा में बदलाव का मुख्य कारण माना जा रहा है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, जलवायु परिवर्तन ने वर्षा के पैटर्न को प्रभावित किया है। पिछले चार-पांच वर्षों से बारिश पश्चिमी मार्ग पर होने लगी है, जिससे शुष्क क्षेत्रों में भी सामान्य से अधिक वर्षा हो रही है। पश्चिम बंगाल में कई डिप्रेशन बनने से भी बेतरतीब बारिश हो रही है। मौसम वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय का कहना है कि अगस्त में सामान्य से अधिक वर्षा होती है, जो इस बार भी देखने को मिल रही है।

]]>
कोलकाता समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी https://ekolkata24.com/top-story/heavy-rain-warning-in-many-districts-including-kolkata Sat, 03 Aug 2024 06:36:16 +0000 https://ekolkata24.com/?p=49202 कोलकाता : मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही कई जिलों में 7 से 20 सेमी तक बारिश होने का अनुमान जताया है। इसे लेकर मौसम विभाग ने प्रशासन को पहले ही स्थिति से निपटने के लिए कदम उठाने को कहा है। मौसम विभाग ने गुरुवार तक कोलकाता, हावड़ा, हुगली, पूर्व बर्दवान और पश्चिम मिदनापुर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना जतायी थी।

मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 7 से 20 सेमी तक बारिश होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है। पश्चिम बर्दवान, बीरभूम, पुरुलिया और मुर्शिदाबाद में शुक्रवार को भी भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में भारी बारिश की सम्भावना जताते हुए आवश्यक सावधानियां बरतने को कहा है।

इसको लेकर प्रशासन को भी आगाह कर दिया गया है। अलीपुर मौसम विभाग ने प्रशासन से विशेष रूप से यातायात नियंत्रण और जल निकासी व्यवस्था को लेकर सतर्क रहने को कहा है। वहीं आज से उत्तर बंगाल में भी भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा मालदह, दिनाजपुर, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और अलीपुरदुआर में गरज के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है। दार्जिलिंग, कलिम्पोंग और जलपाईगुड़ी में शुक्रवार और शनिवार तक भारी बारिश का अनुमान है।

 

]]>
कोलकाता समेत पांच जिलों में मौसम को लेकर चेतावनी https://ekolkata24.com/top-story/weather-warning-issued-in-five-districts-including-kolkata Thu, 11 Jul 2024 07:52:31 +0000 https://ekolkata24.com/?p=48874 कोलकाता : बंगाल में मौसम को लेकर माैसम विभान ने बुधवार को चेतावनी जारी कर दी है। पिछले कुछ दिनों से ऐसा लग रहा था मानों बारिश कोलकाता और दक्षिण बंगाल में लयबद्ध तरीके से हो रही हो। बुधवार को सुबह से ही शहर में काफी उमस रहा। इस स्थिति को लेकर अलीपुर मौसम विभाग ने राहत भरी खबर साझा की है।

मौसम विभाग ने वज्रपात समेत बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। प्रदेश के 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बारिश का पूर्वानुमान अलीपुर मौसम विभाग के मुताबिक आज से 16 जुलाई तक कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना है।

उत्तर बंगाल के जिलों में भी आंधी तूफान का पूर्वानुमान जारी किया गया है। 16 जुलाई तक बारिश हो सकती है। दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार में आज भारी से बहुत भारी बारिश की लाल चेतावनी जारी की गई है। कलिम्पोंग, कूचबिहार में भी भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जिले के बाकी हिस्सों में छिटपुट बारिश हो सकती है। आज से 14 जुलाई तक दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कलिम्पोंग, अलीपुरद्वार, कूचबिहार में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी।

 

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण बंगाल के जिलों में तापमान में फिलहाल ज्यादा बदलाव नहीं होगा। उत्तर बंगाल के जिलों में तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। मौसम कार्यालय सूत्रों के मुताबिक बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक पहुंच सकता है। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक था। इस दिन शहर का न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक है. शहर में अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 89 प्रतिशत एवं न्यूनतम 63 प्रतिशत है।

]]>
पश्चिम बंगाल की उत्तरी हिस्से में कल तेज बारिश की संभावना https://ekolkata24.com/top-story/heavy-rain-likely-in-northern-part-of-west-bengal-tomorrow Wed, 10 Jul 2024 06:47:01 +0000 https://ekolkata24.com/?p=48863 कोलकाता: पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्से में 11 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में पिछले कई दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को प्रशासन से स्थिति पर चौबीसों घंटे नजर बनाये रखने को कहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक, सक्रिय मानसून और असम में चक्रवाती परिसंचरण के कारण 11 जुलाई तक पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्से में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। विभाग ने बताया कि साथ ही कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश भी हो सकती है।

मौसम विभाग ने बताया कि 12 और 13 जुलाई को क्षेत्र में बारिश की तीव्रता में थोड़ी कमी आने की संभावना है। जलपाईगुड़ी जिले के गजलडोबा में मंगलवार सुबह साढ़े बजे तक तक बीते 24 घंटे में राज्य की सबसे अधिक 180 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की गई।

आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि के दौरान पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्से के अन्य स्थानों में सेवोके (170 मिमी), बक्सादुआर (150 मिमी), नागराकाटा (140 मिमी), जलपाईगुड़ी शहर (130 मिमी) और भूटानघाट (120 मिमी) में काफी अधिक बारिश दर्ज की गई।

दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूचबिहार जिलों में लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ियों पर भूस्खलन हुआ तथा पश्चिम बंगाल को सिक्किम से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 10 सहित कई सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। वहीं मैदानी इलाकों में विभिन्न स्थानों पर जलभराव की स्थिति देखी गयी है।

]]>
अगले 2-3 घंटों में भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना https://ekolkata24.com/uncategorized/possibility-of-heavy-rain-and-lightning-in-the-next-2-3-hours Sat, 06 Jul 2024 07:36:11 +0000 https://ekolkata24.com/?p=48749 कोलकाता : अगले 2-3 घंटे में महानगर के कई हिस्सों में बिजली चमकने के साथ बारिश की संभावना है। जानकारी के अनुसार कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्से में लगातार बारिश की वजह से मौसम बदल गया है। राज्य के लोगों  को गर्मी से राहत मिली है।

अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से शनिवार को जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 32.01 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया है।

कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा, मुर्शिदाबाद, झाड़ग्राम में तापमान 28 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहने वाला है। आसमान में बादल छाए हुए हैं और सारा दिन रह-रह कर बारिश हो सकती है।

उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिमपोंग में हालांकि भारी बारिश का सिलसिला नौ जुलाई तक जारी रहने वाला है। मौसम विभाग ने लोगों को बिना वजह घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।

 

]]>
पश्चिम बंगाल में 28 जून तक लगभग सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश https://ekolkata24.com/top-story/%e0%a4%aa%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%9a%e0%a4%bf%e0%a4%ae-%e0%a4%ac%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-28-%e0%a4%9c%e0%a5%82%e0%a4%a8-%e0%a4%a4%e0%a4%95-%e0%a4%b2%e0%a4%97 Fri, 21 Jun 2024 12:22:01 +0000 https://ekolkata24.com/?p=48418 कोलकाता: बीते दो दिनों से दक्षिण बंगाल के लोगों ने तापमान गिरने से राहत की सांस ली है। बता दें कि ये मानसूनी नहीं बल्कि प्री-मानसून बारिश है। फिलहाल, कोलकाता समेत राज्य के कई जिलों में थोड़ी राहत है। अलीपुर मौसम विभाग ने बताया कि फिलहाल यही स्थिति बनी रहेगी। 28 जून तक लगभग सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। 15 जिलों में बारिश की ज्यादा संभावना है। इससे बाकी जिलों में तापमान गिरेगा। हालांकि, मौसम विभाग ने पूरी तरह से भीषण गर्मी खत्म होने को लेकर कुछ नहीं कह रहा है।

कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के लगभग सभी जिलों में शुक्रवार को भी बादल छाए हुए हैं। अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार 31 मई को उत्तर बंगाल में मानसून प्रवेश कर चुका है लेकिन वहां से आगे नहीं बढ़ा। दक्षिण-पश्चिम मानसून गुरुवार को अब थोड़ा आगे बढ़ गया है। लेकिन अभी भी उत्तर बंगाल में इसका असर है। गुरुवार को दिनाजपुर और मालदा के बड़े हिस्से में मानसून ने दस्तक दी। मानसून की स्थिति बनने में अभी भी दो से तीन दिन लगेंगे। यह बात मौसम विभाग ने कही है।

मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून छत्तीसगढ़, ओडिशा, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, हिमालय से सटे पश्चिम बंगाल के अन्य हिस्सों और बिहार के कुछ हिस्सों में प्रवेश कर चुका है। इसके अलावा अमरावती, गोंदिया, दुर्ग, रामपुर (कालाहांडी), मालदह, भागलपुर, रक्सौल से होकर आगे बढ़ चुका है। अगले तीन-चार दिनों में उत्तरी अरब सागर, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और कुछ अन्य हिस्सों में मानसून के प्रवेश के लिए उपयुक्त परिस्थितियाँ विकसित हो सकती हैं।

इस बीच उत्तर बंगाल में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि गुरुवार दोपहर कोलकाता समेत कुछ दक्षिणी जिलों में छिटपुट बारिश हुई, लेकिन मिजाज कम नहीं हुआ। लोग सामान्य मानसूनी बारिश का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि लगातार हल्की बारिश के बिना गर्मी कम नहीं होगी। किसान भी मानसून का इंतजार कर रहे हैं। अगर इस समय बारिश नहीं हुई तो फसल खराब होने का खतरा है।

]]>
कोलकाता में जमकर बारिश होने की संभावना https://ekolkata24.com/top-story/heavy-rain-likely-in-kolkata Thu, 20 Jun 2024 12:22:51 +0000 https://ekolkata24.com/?p=48403 कोलकाता : अगले दो से तीन घंटों में कोलकाता में हल्की बारिश होने वाली है। शहर के अधिक हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। अलीपुर मौसम विभाग ने पहले ही गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की येलो अलर्ट जारी कर दी है। आपदा के दौरान आम लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने को कहा गया है। कोलकाता के आसपास के इलाकों में बारिश और तेज हवाएं शुरू हो चुकी हैं।

गुरुवार को आखिरकार आम लोगों को राहत की सौगात मिलने वाली है। आसमान पहले से ही काले बादलों से ढका हुआ है। कोलकाता के आसपास के जिलों में बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि कुछ ही देर में कोलकाता में बारिश होने वाली है। इसके परिणामस्वरूप, कोलकाता के लोगों को पिछले कुछ दिनों से जिस गंभीर स्थिति से गुजरना पड़ रहा है, उससे राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने कहा, हालांकि, पूर्ण मानसून आने में अभी देर है। इस बारिश को प्री-मानसून बारिश भी कहा जा रहा है। आम लोगों को भी उम्मीद है कि इस बारिश से चिलचिलाती गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना ​​है कि लू के लगातार प्रकोप से कुछ राहत मिल सकती है।

दक्षिण बंगाल भीषण गर्मी से जूझ रहा है। ऐसे में आम लोग बारिश का इंतजार ही कर रहे थे। मौसम विभाग ने कहा है कि अब इंतजार खत्म होने वाला है। दक्षिण बंगाल में सप्ताहांत और अगले सप्ताह भी भारी बारिश होने की संभावना है। लेकिन अगर बारिश भी हुई तो अभी गर्मी से निजात नहीं मिलेगी। दक्षिण बंगाल में आज भी गर्म और उमस भरी स्थिति बनी रहेगी। हालांकि, बारिश में पारा काफी गिर सकता है।

मौसम विभाग ने कहा है कि कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में कुछ जगहों पर गरज के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है। दूसरी ओर, उत्तर बंगाल में आपदा अभी कुछ समय तक जारी रहेगी। सिक्किम और भूटान की पहाड़ियों के अलावा, दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, अलीपुरद्वार, कूच बिहार और जलपाईगुड़ी में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। विभिन्न नदियों का जलस्तर बढ़ेगा। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा है।

]]>
कोलकाता समेत जिलों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना https://ekolkata24.com/top-story/possibility-of-rain-with-strong-winds-in-districts-including-kolkata Thu, 06 Jun 2024 12:05:49 +0000 https://ekolkata24.com/?p=48043 कोलकाता: पश्चिम बंगाल में अलीपुर मौसम विभाग ने कहा, शाम साढ़े छह बजे के अंदर दक्षिण बंगाल में बारिश  हो सकती है । सिर्फ कोलकाता ही नहीं बल्कि इसके आस-पास के जिलों में भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिण बंगाल के कई जिलों में बारिश के साथ-साथ हल्की तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग ने गुरुवार को उत्तर और दक्षिण बंगाल दोनों में बारिश की भविष्यवाणी की है। इस बीच उत्तर में मानसून के चलते सभी जिलों में बारिश की पहले से चेतावनी दी गई थी।

मौसम विभाग ने रविवार को उत्तर और दक्षिण बंगाल में बारिश होने की संभावना जताई है. इस बीच, उत्तर में मानसून के प्रवेश करते ही सभी जिलों में बारिश की पूर्व चेतावनी दी गई थी। दक्षिण बंगाल में भी सभी जिलों में गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग की ओर से गुरुवार दोपहर जारी की गई नई चेतावनी में कोलकाता समेत तीन जिलों में शाम 6:30 बजे तक गरज के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक इसके साथ ही उन जिलों में 30 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

फिलहाल यह चेतावनी कोलकाता, उत्तरी 24 परगना और पश्चिमी मिदनापुर में जारी की गई है. हालांकि, हावड़ा, हुगली, दक्षिण 24 परगना, पूर्वी मेदिनीपुर, बांकुड़ा, बीरभूम, पुरुलिया, नादिया, मुर्शिदाबाद में बारिश की चेतावनी है। शाम साढ़े चार बजे तक कोलकाता से सटे साल्टलेक और न्यू टाउन में बारिश शुरू हो चुकी है।

वहीं, उत्तर बंगाल के सभी जिलों में गुरुवार और शुक्रवार को बारिश का अनुमान है। शनिवार को दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कलिम्पोंग, अलीपुरद्वार और कूचबिहार में बारिश की चेतावनी है। रविवार को जलपाईगुड़ी, कूचबिहार और उत्तरी दिनाजपुर में बारिश हो सकती है.सोमवार को अलीपुरद्वार, कूचबिहार और उत्तरी दिनाजपुर में भी बारिश की चेतावनी है।

]]>