Amit shah on Modi – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com Stay updated with Ekolkata24 for the latest Hindi news, headlines, and Khabar from Kolkata, West Bengal, India, and the world. Trusted source for comprehensive updates Sat, 09 Dec 2023 14:11:12 +0000 en-US hourly 1 https://ekolkata24.com/wp-content/uploads/2024/03/cropped-ekolkata24-32x32.png Amit shah on Modi – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com 32 32 मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से कर रहा प्रगति : अमित https://ekolkata24.com/uncategorized/the-country-is-progressing-rapidly-under-the-leadership-of-modi-amit Sat, 09 Dec 2023 14:11:12 +0000 https://ekolkata24.com/?p=46830 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि भारत 2025 के अंत तक 5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। अमित शाह आज उत्तराखंड दौरे पर थे जहां उन्होंने देहरादून के वन अनुसंधान संस्थान में उत्तराखंड वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व के कारण भारत ने पिछले दशक में हर मोर्चे पर तेजी से प्रगति की है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकारों ने पारदर्शिता के साथ विकास के सूत्र को जमीन पर उतारा है। मोदी जी ने जिस कठोरता के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ काम किया है, मैं विश्वास से कह सकता हूँ कि कोई कितना भी बड़ा व्यक्ति हो किसी भी भ्रष्टाचारी को छोड़ा नहीं जायेगा। शाह ने कहा कि आज दुनिया भारत की ओर आशा भरी नजरों से देख रही है। 2014 से 2023 के बीच भारत दुनिया की 11वीं अर्थव्यवस्था से उठकर पांचवीं अर्थव्यवस्था बन गया है। आजादी के 75 साल के दौरान देश ने पहले कभी इतनी बड़ी छलांग नहीं लगाई थी।उन्होंने कहा कि अटल जी ने उत्तराखंड को बनाया था, मोदी जी उत्तराखंड को संवारा है और आज मोदी जी नेतृत्व में उत्तराखंड आगे बढ़ रहा है।

]]>