Ananta Ambani – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com Stay updated with Ekolkata24 for the latest Hindi news, headlines, and Khabar from Kolkata, West Bengal, India, and the world. Trusted source for comprehensive updates Fri, 12 Jul 2024 05:54:54 +0000 en-US hourly 1 https://ekolkata24.com/wp-content/uploads/2024/03/cropped-ekolkata24-32x32.png Ananta Ambani – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com 32 32 अनंत अंबानी की शादी में शामिल होने लालू यादव मुंबई रवाना https://ekolkata24.com/top-story/lalu-yadav-left-for-mumbai-to-attend-anant-ambanis-wedding Fri, 12 Jul 2024 05:54:54 +0000 https://ekolkata24.com/?p=48891 पटना : अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होने के लिए बिहार के पूर्व सीएम और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव अपने परिवार के साथ पटना एयरपोर्ट से मुंबई के लिए रवाना हुए। उनके साथ उनके बेटे तेज प्रताप यादव, तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी राजश्री यादव भी मुंबई गयीं हैं। इस शादी में देश के कई दिग्गज नेताओं को भी न्योता गया है, जिनमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हैं। सीएम नीतीश कुमार के इस शादी में शामिल होने को लेकर अब तक कोई सूचना नहीं है।

मुंबई में होने वाली इस शादी में अंबानी परिवार ने देश की कई बड़ी हस्तियों को आमंत्रित किया है। इन हस्तियों में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी प्रमुख लालू यादव भी शामिल है. हालांकि लालू यादव कहा जा रहा था कि खराब स्वास्थ्य के कारण शायद लालू प्रसाद शादी में शामिल न हो पाएं, लेकिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ लालू प्रसाद भी शादी में शामिल होने के लिए मुंबई रवाना हुए हैं. पटना एयरपोर्ट पर तेजस्वी यादव ने मीडिया से बहुत कुछ नहीं कहा। हालांकि एक लाइन में कहा कि निमंत्रण है उसमें हम लोग जा रहे हैं. शुभकामनाएं हैं. सांसद मीसा भारती भी परिवार के साथ मुंबई गई हैं।

शादी समारोह 12 जुलाई यानी शुक्रवार को पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के साथ आयोजित किया जाएगा। मेहमानों से भारतीय परिधानों में आने का अनुरोध किया गया है। शादी के बाद के कार्यक्रम 13 जुलाई ( शनिवार ) को शुभ आशीर्वाद के साथ जारी रहेंगे। शादी का रिसेप्शन 14 जुलाई ( रविवार ) को आयोजित किया जाएगा।

]]>