anurag thakur – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com Stay updated with Ekolkata24 for the latest Hindi news, headlines, and Khabar from Kolkata, West Bengal, India, and the world. Trusted source for comprehensive updates Fri, 22 Dec 2023 09:46:53 +0000 en-US hourly 1 https://ekolkata24.com/wp-content/uploads/2024/03/cropped-ekolkata24-32x32.png anurag thakur – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com 32 32 पश्चिम बंगाल में पत्रकारों को बनाया जा रहा निशाना : अनुराग https://ekolkata24.com/uncategorized/journalists-are-being-targeted-in-west-bengal-anurag Fri, 22 Dec 2023 09:46:53 +0000 https://ekolkata24.com/?p=46962 सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने प. बंगाल में पत्रकारों पर हो रहे जानलेवा हमलों की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए राज्य सरकार को मीडिया के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करने की नसीहत दी है। राज्यसभा में तृणमूल सांसद डोला सेन के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प. बंगाल इकलौता राज्य है, जहां विकसित भारत संकल्प यात्रा की गाड़ियों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। राज्य में बीते आठ सालों में पत्रकारों पर हमले की बाढ़ आ गई है। वह भी तब, जब गृह मंत्रालय ने परामर्श जारी कर राज्यों को ऐसे हमलों का संज्ञान लेने का निर्देश दिया है। प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के भी तमाम प्रयासों के बावजूद ऐसी घटनाएं नहीं रुक रहीं।

केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान उपराष्ट्रपति की मिमिक्री के मामले में विपक्ष और खासतौर से राहुल गांधी की तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा कि इस घटना ने पूरे देश को शर्मशार किया है। राहुल गांधी की ओर से मिमिक्री का वीडियो बनाए जाने को शर्मनाक बताते हुए उन्होंने कहा कि इन्होंने साबित किया है कि इनके नाम बड़े और दर्शन छोटे हैं।

]]>
विपक्ष ने जितना कीचड़ उछाला, उतना ही मोदी जी निखर कर आए: अनुराग https://ekolkata24.com/uncategorized/the-more-mud-the-opposition-threw-the-more-modi-ji-emerged-anurag-thakur Sun, 03 Dec 2023 12:22:58 +0000 https://ekolkata24.com/?p=46743 हिंदी बेल्ट के तीन राज्य मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा जबरदस्त जीत दर्ज करते हुए दिखाई दे रही है। यही कारण है कि भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भी है, उत्साह भी है और वह लगातार जश्न मना रहे हैं। हालांकि, कांग्रेस के लिए तेलंगाना से अच्छी खबर है जहां वह सरकार बनाने की स्थिति में है। जीत से उत्साहित भाजपा नेता लगातार मीडिया में बयान भी दे रहे हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह जीत खास है। देश को प्रधानमंत्री मोदी पर विश्वास है। इन चुनावों में यह स्पष्ट तौर पर उभरा है कि लोग डबल इंजन की सरकार चाहते हैं, मोदी जी के विकास और गरीब कल्याण में विश्वास रखते हैं। ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की गारंटियां फेल हो गईं…भाजपा की डबल इंजन की सरकार पर वापस मुहर लगी है… विपक्ष ने जितना कीचड़ उछाला, उतना ही मोदी जी निखर कर आए, उतना ही कमल खिला है।

इन सबके बीच केंद्रीय मंत्री और अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी ने एक बार फिर से गांधी परिवार पर निशाना साधा है। स्मृति ईरानी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर जनता ने जो भरोसा दिखाया है, भाजपा के कार्यकर्ता होने के नाते हम जनता के प्रति कृतज्ञता का भाव रखते हैं। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार ने जिस प्रकार की अभद्र टिप्पणियां प्रधानमंत्री मोदी के ऊपर की, जिस प्रकार का कटाक्ष विपक्ष के नेताओं ने पीएम मोदी पर किया वो कटाक्ष गांधी परिवार को महंगा पड़ा है।पीयूष गोयल ने कहा कि भारत के 4 राज्यों की जनता ने फिर एक बार अपना आशीर्वाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया है। ये सामान्य विजय नहीं है। मध्य प्रदेश में भाजपा की ऐतिहासिक बढ़त हुई है।

]]>
किसानों को मोदी सरकार ने दी राहत: अनुराग सिंह ठाकुर https://ekolkata24.com/uncategorized/modi-government-gave-relief-to-farmers-anurag-singh-thakur Wed, 25 Oct 2023 13:10:13 +0000 https://ekolkata24.com/?p=46294 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें किसानों के लिए कई बड़े फैसले लिए गए. मोदी कैबिनेट की बैठक के दौरान हुए फैसलों के बारे में जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि सरकार ने फैसला लिया है कि किसानों को खाद में सब्सिडी मिलती रहेगी और खाद की कीमतों पर सरकार किसी तरह का असर नहीं होने देगी.

अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बैठक हुई, जिसमें निर्णय हुआ फर्टिलाइजर यानी कि खाद की कीमतों का असर नहीं होने दिया जाएगा. एनबीएस के तहत किसानों को खाद रिहायती दामों पर मिलते रहेंगे और यूरिया का एक भी पैसा नहीं बढ़ेगा.

एक बार फिर किसान हितैषी सरकार ने निर्णय लिया है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बढ़ती हुई कीमत का असर देश में किसानों पर नहीं पड़ने देंगे. रबी सत्र के लिए न्यूट्रिएंट बेस्ड सब्सिडी प्रदान की जाएगी.

]]>