Appeasement politics – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com Stay updated with Ekolkata24 for the latest Hindi news, headlines, and Khabar from Kolkata, West Bengal, India, and the world. Trusted source for comprehensive updates Fri, 24 Nov 2023 13:35:03 +0000 en-US hourly 1 https://ekolkata24.com/wp-content/uploads/2024/03/cropped-ekolkata24-32x32.png Appeasement politics – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com 32 32 गहलोत सरकार में चरम पर तुष्टिकरण की राजनीति : अमित https://ekolkata24.com/uncategorized/appeasement-politics-at-its-peak-in-gehlot-government-amit-shah Thu, 23 Nov 2023 08:30:51 +0000 https://ekolkata24.com/?p=46657 भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह राजस्थान चुनाव में अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं। सत्तारूढ़ कांग्रेस पर परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए आत अमित शाह ने कहा कि इससे जनता बहुत त्रस्त है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनेगी। जयपुर में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि राजस्थान के हर कोने में जनता ने परिवर्तन का मूड बनाया हुआ है।उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार में तुष्टिकरण की राजनीति चरम सीमा पर है। 5 साल में छबड़ा, भीलवाड़ा, करौली, जोधपुर, चित्तौड़गढ़, नोहर, मेवात, मालपुरा, जयपुर में सुनियोजित दंगे हुए हैं। वोटबैंक पॉलिटिक्स के कारण गहलोत सरकार ने दंगाइयों पर कोई ठोक कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि भाजपा की नरेन्द्र मोदी सरकार ने राजस्थान में करोडों लाभार्थियों को केन्द्र की योजनाओं का सीधा लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंचाया है।अमित शाह ने कहा कि बीते 5 साल में कांग्रेस ने परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति का परिचय दिया है। इससे राजस्थान की जनता बहुत त्रस्त है।

]]>
तुष्टीकरण की राजनीति हमारी विकास यात्रा में सबसे बड़ी बाधा: मोदी https://ekolkata24.com/uncategorized/appeasement-politics-is-the-biggest-obstacle-in-our-development-journey-modi Tue, 31 Oct 2023 14:22:23 +0000 https://ekolkata24.com/?p=46409 पीएम नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि तुष्टीकरण की राजनीति देश की विकास यात्रा में सबसे बड़ी बाधा है। उन्होंने यह भी कहा कि एक बहुत बड़ा राजनीतिक वर्ग है जो सकारात्मक राजनीति करने का कोई रास्ता नहीं देख सकता तथा अपने स्वार्थ के लिए देश की एकता के साथ समझौता भी कर सकता है।

उन्होंने कहा कि देश की जनता को जानने, पहचानने और समझने तथा देश की एकता पर हमला करने वालों से सावधान रहने की जरूरत है। मोदी ने कहा कि देश में एक बहुत बड़ा राजनीतिक वर्ग’ है जिसे सकारात्मक राजनीति करने का कोई रास्ता दिखाई नहीं देता। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से यह राजनीतिक वर्ग ऐसे हथकंडे अपना रहा है जो समाज और देश के विरुद्ध हैं। मोदी कहा कि इस सदी के अगले 25 साल भारत के लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं और हमें इसे एक समृद्ध एवं विकसित देश बनाना है।

]]>