Assembly election results 2023 – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com Stay updated with Ekolkata24 for the latest Hindi news, headlines, and Khabar from Kolkata, West Bengal, India, and the world. Trusted source for comprehensive updates Mon, 04 Dec 2023 08:09:41 +0000 en-US hourly 1 https://ekolkata24.com/wp-content/uploads/2024/03/cropped-ekolkata24-32x32.png Assembly election results 2023 – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com 32 32 जनता के दिल में सिर्फ मोदी जी हैं : अमित https://ekolkata24.com/uncategorized/only-modi-ji-is-in-the-hearts-of-the-people-amit Sun, 03 Dec 2023 15:05:59 +0000 https://ekolkata24.com/?p=46762 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि तुष्टीकरण और जाति-आधारित राजनीति के दिन खत्म हो गए है। जनता के दिल में सिर्फ मोदी जी हैं । रविवार को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के बाद उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में लिखा कि जनता के दिल में सिर्फ और सिर्फ मोदी जी हैं। उन्होंने कहा कि आज के चुनाव परिणामों ने यह साबित कर दिया है कि तुष्टीकरण और जाति में बाँटने की राजनीति के दिन समाप्त हो चुके हैं.

उन्होंने आगे कहा कि प्रचंड बहुमत का आशीर्वाद देकर भाजपा को निरंतर सेवा का अवसर देने के लिए जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। इस जीत पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा जी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा जी एवं मध्य प्रदेश भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएँ। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा को जीत का आशीर्वाद देने के लिए राजस्थान की जनता का अभिनंदन करता हूँ। यह जीत मोदी जी के नेतृत्व पर जनता के अटूट विश्वास की जीत है।इस शानदार जीत के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा जी, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी जी और राजस्थान भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई। मध्य प्रदेश को लेकर उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की यह प्रचंड जीत नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार की कल्याणकारी नीतियों और सुशासन पर जनता की मुहर है।

]]>