Ayushman Bharat Yjna – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com Stay updated with Ekolkata24 for the latest Hindi news, headlines, and Khabar from Kolkata, West Bengal, India, and the world. Trusted source for comprehensive updates Thu, 27 Jun 2024 12:55:12 +0000 en-US hourly 1 https://ekolkata24.com/wp-content/uploads/2024/03/cropped-ekolkata24-32x32.png Ayushman Bharat Yjna – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com 32 32 बुजुर्गों का भी होगा आयुष्मान भारत के तहत मुफ्त इलाज https://ekolkata24.com/uncategorized/elderly-people-will-also-get-free-treatment-under-ayushman-bharat Thu, 27 Jun 2024 12:55:12 +0000 https://ekolkata24.com/?p=48622 नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में आयुष्मान भारत योजना के बारे में बड़ी जानकारी दी। उन्होंने कहा, इस योजना के तहत मुफ्त इलाज का लाभ अब 70 वर्ष से अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों को भी मिलेगा। उन्होंने संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अपने अभिभाषण में कहा कि देश में 25 हजार जन औषधि केंद्रों को खोलने का काम भी तेजी से चल रहा है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, सरकार 55 करोड़ लाभार्थियों को आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध करवा रही है. उन्होंने कहा कि अब इस क्षेत्र में सरकार एक और निर्णय लेने जा रही है. उन्होंने कहा अब आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का लाभ 70 वर्ष से अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों को भी मिलेगा।

आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएम-जेएवाई) दुनिया की सबसे बड़ी, सरकार द्वारा वित्तपोषित स्वास्थ्य बीमा योजना है जिसमें देश के 12 करोड़ निम्न आय वाले परिवारों को इलाज के लिए प्रति वर्ष प्रति परिवार पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाता है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि भारत ‘आयुष’ (आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी) को बढ़ावा देकर एक स्वस्थ विश्व के निर्माण में मदद कर रहा है। पहली बार देश में करोड़ों गरीबों के लिए शौचालय बनाए गए।

]]>