Bangladesh Army – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com Stay updated with Ekolkata24 for the latest Hindi news, headlines, and Khabar from Kolkata, West Bengal, India, and the world. Trusted source for comprehensive updates Sun, 11 Aug 2024 03:57:58 +0000 en-US hourly 1 https://ekolkata24.com/wp-content/uploads/2024/03/cropped-ekolkata24-32x32.png Bangladesh Army – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com 32 32 बांग्लादेश में अब सेना के काफिले पर भीड़ का हमला https://ekolkata24.com/top-story/attacks-an-army-convoy-in-bangladesh Sun, 11 Aug 2024 03:57:58 +0000 https://ekolkata24.com/?p=49288 कोलकाता: बांग्लादेश में हालात अब तक सामान्य नहीं हुए हैं। इस बीच एक बड़ी खबर गोपालगंज इलाके से आ रही है. जानकारी के अनुसार, सेना के जवानों और अवामी लीग के समर्थकों के बीच झड़प के बाद भीड़ ने सेना की गाड़ी में आग लगा दी।  इस घटना में सेना के जवानों, पत्रकारों और स्थानीय लोगों समेत 15 लोग घायल लोग घायल हो गए हैं। घायलों में से दो को गोली लगी है।

बताया जा रहा है कि घटना शनिवार को शाम करीब 4 बजे हुई। सदर उपजिला के गोपीनाथपुर बस स्टैंड के पास हिंसा ने भयानक रूप ले लिया। हजारों की संख्या में अवामी लीग के नेता, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की देश वापसी की मांग कर रहे थे। ढाका-खुलना हाईवे पर प्रदर्शन करने और जाम लगाने के लिए प्रदर्शनकारी जमा हुए थे। इसके बाद सेना के जवानों ने हस्तक्षेप किया और प्रदर्शनकारियों को सड़क खाली करने का आदेश दिया, लेकिन भीड़ ने उन पर पत्थरबाजी कर दी।

पत्थरबाजी के बाद, सेना के जवानों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठी चार्ज कर दिया। जवाब में, प्रदर्शनकारियों ने सेना के वाहन में तोड़फोड़ की और उसे आग के हवाले कर दिया। गोपालगंज कैंप के लेफ्टिनेंट कर्नल मकसुदुर रहमान ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि करीब 3,000 से 4,000 लोग सड़क को जाम करने के लिए जमा हुए थे. हमले में सेना के चार जवान घायल हो गए हैं।

गोपीनाथपुर यूनियन के पूर्व अध्यक्ष लच्छू शरीफ ने कहा कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सेना के जवानों ने फायरिंग भी की। एक बच्चे सहित दो लोगों को गोली लगी है। घटना में किसी की जान नहीं गई है. शाम करीब 6 बजे इलाके में स्थिति शांत हो गई।

]]>