Baramula – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com Stay updated with Ekolkata24 for the latest Hindi news, headlines, and Khabar from Kolkata, West Bengal, India, and the world. Trusted source for comprehensive updates Fri, 12 Jul 2024 08:57:01 +0000 en-US hourly 1 https://ekolkata24.com/wp-content/uploads/2024/03/cropped-ekolkata24-32x32.png Baramula – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com 32 32 J&K के बारामूला में तेज भूकंप के झटके https://ekolkata24.com/top-story/strong-earthquake-strikes-baramulla-in-jk Fri, 12 Jul 2024 08:57:01 +0000 https://ekolkata24.com/?p=48917 श्रीनगर: भारत और पाकिस्तान सीमा पर शुक्रवार दोपहर को भूकंप के झटके महसूस किए गए। कश्मीर के बारामुला के लोगों ने दोपहर लगभग 12:26 बजे भूकंप के झटके महसूस किए। भूकंप झटके लोग डर गए और घरों से बाहर आ गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई। भूकंप का केंद्र सतह से 10 किलोमीटर नीचे रहा। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इसकी जानकारी दी है। फिलहाल इससे किसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।

मौसम विभाग के विज्ञान केंद्र के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजकर 26 मिनट पर क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था।

बता दें कि इसी साल फरवरी के महीने में कारगिल और लद्दाख में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गई थी। भूकंप के कारण जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ था। ।राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने जानकारी दी थी रात 9 बजकर 35 मिनट पर भूकंप आया। इससे पहले दिसंबर में भी भूकंप आया था।

धरती के अंदर कई तरह के प्लेट्स मौजूद हैं। पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स होते हैं। ये धरती के नीचे लगातार घूमती रहती है। जब ये आपस में टकराते हैं या इसमें हलचल होती है तो भूकंप आता है।

]]>