Bengal Election – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com Stay updated with Ekolkata24 for the latest Hindi news, headlines, and Khabar from Kolkata, West Bengal, India, and the world. Trusted source for comprehensive updates Sun, 02 Jun 2024 06:10:05 +0000 en-US hourly 1 https://ekolkata24.com/wp-content/uploads/2024/03/cropped-ekolkata24-32x32.png Bengal Election – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com 32 32 चुनाव खत्म होने के बाद भी 6 जुन तक राज्य में रहेगी केंद्रीय बल https://ekolkata24.com/top-story/central-forces-will-remain-in-the-state-till-june-6 Sun, 02 Jun 2024 06:10:05 +0000 https://ekolkata24.com/?p=47852 कोलकाता : चुनाव बाद राज्य में हिंसा का पुराना इतिहास रहा है। इसे देखते हुए राज्य में चुनाव संपन्न होने के बाद भी केंद्रीय बल को चुनाव आयोग ने तैनात रखे जाने का निर्णय लिया है।

इस संबंध में राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीइओ) डॉं. आरिज आफताब ने अपने कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि शनिवार तक राज्य में केंद्रीय बल की कुल 1020 कंपनियां तैनात थीं। इनमें से 400 कंपनी को छोड़ कर अन्य सभी को लौटा दिया जायेगा।

डॉ. आफताब ने बताया कि राज्य की 42 लोकसभा सीटों की मतगणना के लिए 55 मतगणना केंद्र बनाये गये हैं। ऐसे में केंद्रीय बल की 42 कंपनी मतगणना केंद्रों के लिए उतारी जायेगी, जबकि 308 कंपनी केंद्रीय बल को चुनाव बाद हिंसा की घटनाओं को रोकने के लिए उतारा जायेगा। उन्होंने बताया कि, देश भर में छह जून तक आचार संहिता लागू रहेगी, इसलिए केंद्रीय बल के जवान छह जून तक राज्य के विभिन्न जिलों में ड्यूटी पर रहेंगे।

]]>
बंगाल में सातवें चरण के मतदान के दौरान छिटपुट हिंसा, वोट जारी https://ekolkata24.com/uncategorized/violence-during-the-seventh-phase-of-polling-in-bengal Sat, 01 Jun 2024 08:01:09 +0000 https://ekolkata24.com/?p=47820 कोलकाता : पश्चिम बंगाल में शनिवार को नौ लोकसभा सीटों पर हो रही वोटिंग के दौरान जगह-जगह से हिंसा की खबरें आ रही हैं। इस बीच तृणमूल के अखिल भारतीय महासचिव और डायमंड हार्बर से तृणमूल उम्मीदवार अभिषेक बनर्जी ने मतदान किया है।

मतदान के बाद उन्होंने कहा, ”मैं तीन महीने से सड़कों पर हूं। आज गर्मी अपेक्षाकृत कम है। मुझे उम्मीद है कि लोग बड़ी संख्या में मतदान के अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे। पिछले पांच वर्षों में बंगाल को जिस तरह से वंचित रखा गया है, उसका जवाब जनता देगी। चार तारीख को आपको इसका रिफ्लेक्शन दिखेगा। केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश झलकेगा।

इसी तरह से कोलकाता उत्तर से तृणमूल उम्मीदवार सुदीप बनर्जी ने अपनी पत्नी के साथ वोट डाला है। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा, ”मैं पहले जितने वोटों से जीता था, उससे ज्यादा वोट मुझे मिले हैं। इस वर्ष लक्ष्य अधिक है। मतदान शांतिपूर्ण है।वइतने बड़े मतदान में एक-दो घटनाएं हो भी जाएं तो उसका समाधान किया जा रहा है। चुनाव अपेक्षाकृत शांतिपूर्वक तरीके से हो रहे हैं।

]]>