Biker – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com Stay updated with Ekolkata24 for the latest Hindi news, headlines, and Khabar from Kolkata, West Bengal, India, and the world. Trusted source for comprehensive updates Tue, 03 Sep 2024 11:08:52 +0000 en-US hourly 1 https://ekolkata24.com/wp-content/uploads/2024/03/cropped-ekolkata24-32x32.png Biker – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com 32 32 पंजाब के फिरोजपुर में गोलीबारी में तीन लोगों की मौत https://ekolkata24.com/top-story/%e0%a4%aa%e0%a4%82%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%ac-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%9c%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%97%e0%a5%8b%e0%a4%b2 Tue, 03 Sep 2024 11:08:52 +0000 https://ekolkata24.com/?p=49459 पंजाब :  फिरोजपुर में अंधाधुंध फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई है। फायरिंग कार सवार एक परिवार पर की गई। गोलीबारी की घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल हो गया है। बताया जा है कि बाइक सवार लोगों ने फायरिंग की है। मरने वालों में एक महिला भी शामिल है।

जानकारी के मुताबिक फिरोजपुर के अकालगढ़ गुरुद्वारा साहिब के पास हमलावरों ने कार सवार लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई है. मामले की जांच की जा रही है. हमला के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस को शक है कि आपसी रंजिश का मामला हो सकता है।

बताया जा रहा है कि गोली लगने की बाद घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गई। वहीं कार सवार दो अन्य लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ा। पुलिस ने घटना के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

]]>