Bilaspur – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com Stay updated with Ekolkata24 for the latest Hindi news, headlines, and Khabar from Kolkata, West Bengal, India, and the world. Trusted source for comprehensive updates Sat, 16 Dec 2023 09:48:20 +0000 en-US hourly 1 https://ekolkata24.com/wp-content/uploads/2024/03/cropped-ekolkata24-32x32.png Bilaspur – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com 32 32 वर्तमान समय में राजनीति करने के अर्थ बदल चुके हैं : नड्डा https://ekolkata24.com/uncategorized/in-present-times-the-meaning-of-doing-politics-has-changed-nadda Sat, 16 Dec 2023 09:48:20 +0000 https://ekolkata24.com/?p=46931 तीन राज्यों में मिली चुनावी जीत के बाद भाजपा का उत्साह चरम पर हैं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। बिलासपुर में जेपी नड्डा के अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया था। इस समारोह को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि 3 राज्यों की हमारी इस जीत ने तथाकथित राजनीति पंडितों को भी स्तब्ध किया है। क्योंकि वो राजनीति के गणित को पहचान नहीं पाते, राजनीति की गहराइयों को जान नहीं पाते। वो समझ नहीं पाते कि ये कैसे हो गया। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मोदी जी की सरकार ने हर घर तक नल से जल पहुंचाया है। मुझे खुशी है कि नरेंद्र मोदी जी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने मुझे स्वास्थ्य मंत्री बनाया। जेपी नड्डा ने कहा कि नारी शक्ति वंदन विधेयक के माध्यम से महिलाओं को 33% आरक्षण देने का काम मोदी जी ने किया है।नड्डा ने कहा कि वर्तमान समय में राजनीति करने के अर्थ बदल चुके हैं। कांग्रेस के लोग इसे जल्दी समझ लें, तो अच्छा है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने राजनीति की संस्कृति बदल दी है। मोदी जी ने कहा है कि जो कहा था, वो किया है और जो नहीं कहा था, वो भी करके दिया है।

]]>