BJP president – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com Stay updated with Ekolkata24 for the latest Hindi news, headlines, and Khabar from Kolkata, West Bengal, India, and the world. Trusted source for comprehensive updates Mon, 11 Dec 2023 14:21:08 +0000 en-US hourly 1 https://ekolkata24.com/wp-content/uploads/2024/03/cropped-ekolkata24-32x32.png BJP president – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com 32 32 कांग्रेस की रग-रग में भ्रष्टाचार : नड्डा https://ekolkata24.com/uncategorized/corruption-in-every-fiber-of-congress-nadda Mon, 11 Dec 2023 14:20:55 +0000 https://ekolkata24.com/?p=46854 झारखण्ड से कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर मिली करोड़ों की नकदी पर तमाम नेताओं ने प्रतिक्रिया दी। जहां एक तरफ कांग्रेस इस मुद्दे से अपना पलड़ा झाड़ने की कोशिश कर रही है, वहीं भाजपा इस मुद्दे को पूरे तरीके से भुनाने में लगी हुई है। आरोप-प्रत्यारोप के बीच कांग्रेस पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हमला किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद के घर में मिले करोड़ों की नकदी का सोनिया गांधी, राहुल गांधी को जवाब देना चाहिए। उन्हें यह भी बताना चाहिए कि आखिर ये पैसा किसका है और कैसे लूटा गया।

जेपी नड्डा ने कहा यह जीता-जागता सबूत है कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के जरिए लोगों की गाढ़ी कमाई जमा की है। हम चाहते हैं कि कांग्रेस भ्रष्टाचार के जरिए जमा किए गए इस लूट के पैसे पर जवाब दें। वहीं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। कांग्रेस भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी और अपराधीकरण के लिए जानी जाती है। भ्रष्टाचार और कदाचार ही कांग्रेस की रीति और नीति है।

]]>