Budget – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com Stay updated with Ekolkata24 for the latest Hindi news, headlines, and Khabar from Kolkata, West Bengal, India, and the world. Trusted source for comprehensive updates Tue, 23 Jul 2024 11:16:14 +0000 en-US hourly 1 https://ekolkata24.com/wp-content/uploads/2024/03/cropped-ekolkata24-32x32.png Budget – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com 32 32 रक्षा मंत्रालय के लिए बजट में 6,21,940 करोड़ रुपये का प्रावधान https://ekolkata24.com/top-story/provision-of-rs-621940-crore-in-the-budget-for-the-ministry-of-defense Tue, 23 Jul 2024 11:16:14 +0000 https://ekolkata24.com/?p=48990 नई दिल्ली : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को लोकसभा में आम बजट पेश किया। इस आम बजट में कई बड़े ऐलान के साथ तमाम मंत्रालयों के लिए धन का आवंटन किया गया है। इसी कड़ी में राजनाथ सिंह ने रक्षा मंत्रालय को आवंटित बजट के लिए मोदी सरकार का आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “जहां तक ​​रक्षा मंत्रालय के आवंटन का सवाल है, मैं 6,21,940.85 करोड़ रुपये का उच्चतम आवंटन देने के लिए वित्त मंत्री को धन्यवाद देता हूं, जो वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारत सरकार के कुल बजट का 12.9 प्रतिशत है। 1,72,000 करोड़ रुपये का पूंजीगत परिव्यय सशस्त्र बलों की क्षमताओं को और मजबूत करेगा। घरेलू पूंजीगत खरीद के लिए 1,05,518.43 करोड़ रुपये निर्धारित करने से आत्मनिभर्रता को और गति मिलेगी।

उन्होंने आगे लिखा, “मुझे खुशी है कि सीमा सड़कों को पूंजीगत मद के तहत पिछले बजट की तुलना में आवंटन में 30 प्रतिशत की वृद्धि दी गई है। बीआरओ को 6,500 करोड़ रुपये का यह आवंटन हमारे बॉर्डर इंफ्रास्ट्रक्चर को और गति देगा। रक्षा उद्योगों में स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने के लिए, स्टार्टअप्स, एमएसएमई और इनोवेटर्स द्वारा दिए गए तकनीकी समाधानों को वित्तपोषित करने के लिए आईडीईएक्स योजना के लिए 518 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।”

उन्होंने आगे लिखा, “वित्त वर्ष 2024-25 बजट पेश करने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई। यह बजट एक समृद्ध और आत्मनिर्भर ‘विकसित भारत’ बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। समावेशी और तेज गति वाले विकास की दृष्टि से यह बजट भारत के आर्थिक परिवर्तन को गति देगा। यह बजट कई मायनों में अद्वितीय है और सर्वांगीण और समावेशी विकास के लिए एनडीए सरकार की 9 प्रमुख प्राथमिकताओं को स्पष्ट रूप से रेखांकित करता है।”

उन्होंने आगे लिखा, “यह बजट 2027 तक भारत को पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। भारत के किसानों, युवाओं, महिलाओं और समाज के अन्य कमजोर वर्गों के समर्थन के लिए कई नीतियों और कार्यक्रमों की भी घोषणा की गई है। बुनियादी ढांचे, कृषि, बैंकिंग, ऊर्जा, उद्योग, अनुसंधान एवं विकास, एमएसएमई और रक्षा जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया है।”

]]>
बजट में मिडिल क्लास को मिली हल्की सी राहत https://ekolkata24.com/top-story/big-announcement-for-the-middle-class-in-the-budget Tue, 23 Jul 2024 07:32:16 +0000 https://ekolkata24.com/?p=48977 नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में मोबाइल फोन और चार्जर के सस्ते करने वाला ऐलान कर दिया है। बजट में वित्त मंत्री ने आज आम लोगों के काम आने वाली वस्तुओं को लेकर बड़ी राहत वाले ऐलान किए हैं।

सोना-चांदी और प्लैटिनम होंगे सस्ते
सोने-चांदी पर कस्टम ड्यूटी घटकर 6 फीसदी हो गई है जिससे ये सस्ते होंगे. प्लेटिनम पर भी कस्टम ड्यूटी घटी है जिसके बाद ये भी सस्ते होने वाला है.वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में सोना और चांदी के ऊपर कस्टम ड्यूटी को घटाकर 6 फीसदी करने का प्रस्ताव किया है. उसके अलावा उन्होंने प्लैटिनम के लिए भी कस्टम ड्यूटी को घटाकर 6.4 फीसदी करने की जानकारी दी. सरकार के इस फैसले के अमल में आने के बाद सोना, चांदी और प्लैटिनम की कीमतें घट जाएंगी.

मोबाइल फोन-चार्जर सस्ते 
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया कि मोबाइल फोन और चार्जर पर बेसिक कस्टम ड्यूटी को 15 फीसदी तक घटाया गया है. इसके चलते अब मोबाइल फोन की कीमत में कटौती देखने को मिलेगी.

लिथियम बैटरी होंगे सस्ते
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोलर पैनल और लिथियम बैटरी के सस्ता होने की भी बात कही जिससे फोन और गाड़ियों की बैटरी के दाम कम होंगे।

कैंसर की दवाओं पर मिली राहत
वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि कैंसर के इलाज की तीन दवाओं को मूल सीमा शुल्क से छूट दी जाएगी।

]]>
केंद्रीय बजट 2024-25 की तैयारी शुरू, मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का होगा पहला बजट https://ekolkata24.com/top-story/preparations-for-union-budget-2024-25-begin Thu, 13 Jun 2024 12:33:27 +0000 https://ekolkata24.com/?p=48251 नई दिल्ली : पीएम मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद से एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। अपने पहले कैबिनेट मीटिंग में किसानों और आम आदमी को बड़ी सौगात देने के बाद अब बहुत जल्द पूरे देश के लिए अपना पिटारा खोलने वाले हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जुलाई के तीसरे हफ्ते में मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश कर सकती है।

केंद्रीय बजट 2024-25 की तैयारी शुरू हो गई है। कल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त मंत्रालय का कार्यभार संभाला और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। वित्त मंत्री ने सावधानीपूर्वक योजना और व्यापक विश्लेषण की आवश्यकता पर बल देते हुए अधिकारियों को बजट तैयारी प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया।

इसके अलावा, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में वस्तु एवं सेवा कर  परिषद की बैठक 22 जून को राष्ट्रीय राजधानी में होने वाली है। अक्टूबर 2023 में हुई पिछली बैठक के बाद परिषद की यह पहली ऐसी बैठक है। जीएसटी परिषद के आधिकारिक एक्स हैंडल ने गुरुवार को लिखा, जीएसटी परिषद की 53वीं बैठक 22 जून, 2024 को नई दिल्ली में होगी।

]]>
স্বাস্থ্যখাতে পশ্চিমবঙ্গের জন্য বিশাল অঙ্কের টাকা বরাদ্দ কেন্দ্রের https://ekolkata24.com/uncategorized/center-has-allocated-huge-sums-of-money-for-the-health-sector-in-west-bengal Tue, 14 Sep 2021 17:46:51 +0000 https://www.ekolkata24.com/?p=4611 অনুভব খাসনবীশ: কেন্দ্রের চলতি বছরের বাজেটে আগামী অর্থবর্ষে (২০২১-২২)-এর জন্য ২,২৩,৮৪৬ কোটি বরাদ্দ করা হয়েছে স্বাস্থ্য খাতে। যার মধ্যে কেবল টিকাকরণের কাজে ৩৫ হাজার কোটি টাকা বরাদ্দ করেছে সরকার। অর্থমন্ত্রী নির্মলা সীতারামনের এই ঘোষণার পরেই স্বাস্থ্য ক্ষেত্রের জন্য সেরা বাজেট বলে মন্তব্য করেছিলেন প্রতিষেধক নির্মাতা সিরাম ইনস্টিটিউটের কর্ণধার আদর পুণেওয়ালা। পাশাপাশি ‘প্রধানমন্ত্রী আত্মনির্ভর স্বাস্থ্যভারত যোজনা’ নামে একটি নতুন প্রকল্পের ঘোষণা করেছিলেন অর্থমন্ত্রী। ওই প্রকল্পে আগামী ছয় বছরে ৬৪,১৮০ কোটি টাকা অর্থাৎ বছরে ১০,৭০০ কোটি টাকা সরকার ওই প্রকল্পে দিতে চলেছে।

আরও পড়ুন কেন্দ্র চায় অতিমারিকালে স্কুল চালু নিয়ে সিদ্ধান্ত নিক রাজ্যগুলি

এবার স্বাস্হ্য খাতে পশ্চিমবঙ্গকে প্রায় ৪৪০২ কোটি টাকার প্যাকেজ বরাদ্দ হচ্ছে। এর মধ্যে ৬৩ শতাংশ অর্থ গ্রামীণ স্বাস্থ্য পরিকাঠামোর উন্নয়নে খরচ করা হবে। বাকি ৩৭ শতাংশ অর্থাৎ ১ হাজার ৬৭০ কোটি টাকা শহরাঞ্চলের স্বাস্থ্য পরিকাঠামোর উন্নয়নে খরচ করতে হবে। গড়ে তোলা হবে প্রায় ১,৩০০ ‘সুস্বাস্থ্য কেন্দ্র’। সংশ্লিষ্ট জেলাশাসক ও বিডিওদের তত্ত্বাবধানে সরকারি জমিতে নতুন করে স্বাস্থ্যকেন্দ্রগুলি গড়ে তোলা হবে। জেলা থেকে সুস্বাস্থ্য কেন্দ্রে অক্সিজেন সিলিন্ডার বা মেডিক্যাল অক্সিজেন সরবরাহ নিশ্চিত করা হবে। স্বয়ংক্রিয় অক্সিজেন উৎপাদক প্ল্যান্ট তৈরির জন্যও বরাদ্দ হচ্ছে টাকা।

Narendra Modi

চলতি বিধানসভা নির্বাচনে ভারতীয় জনতা পার্টির হয়ে কসবা থেকে ভোটে লড়েছিলেন ডঃ ইন্দ্রনীল খাঁ। তিনিই সোশ্যাল মিডিয়ায় পোস্ট করেছেন এই ছবিটি।

এছাড়া পাঁচটি ১০০ শয্যার নতুন হাসপাতাল তৈরি হবে। কোচবিহার, জলপাইগুড়ি ও আরও দু’টি জেলায় তৈরি হবে এই হাসপাতাল। কল্যাণীর জিনোম সিকোয়েন্স ল্যাবরেটরির মতো একটি অত্যাধুনিক পরীক্ষাগার গড়ে তোলা হবে। প্রাথমিক সিদ্ধান্ত কলকাতার স্কুল অফ ট্রপিক্যাল মেডিসিনে এই ল্যাবরেটরি তৈরি হবে। এর আগে চলতি অর্থবর্ষে রাজ্যের বাজেটে পুরো স্বাস্থ্যে বরাদ্দ করা হয়েছে প্রায় ১২,০০০ কোটি টাকা! যা রাজ্যের জাতীয় মোট উৎপাদনের (জিডিপি) ০.৯ শতাংশ। ‘স্বাস্থ্যসাথী’ প্রকল্পের মাধ্যমে ১০ কোটি মানুষের জন্য দু’কোটি পরিবারকে বছরে ৫ লাখ টাকা করে স্বাস্থ্য বিমা দেওয়ার কথাও নির্বাচনের প্রাক্কালে ঘোষণা করেছিল সরকার।

]]>