Bundi – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com Stay updated with Ekolkata24 for the latest Hindi news, headlines, and Khabar from Kolkata, West Bengal, India, and the world. Trusted source for comprehensive updates Sun, 15 Sep 2024 06:23:32 +0000 en-US hourly 1 https://ekolkata24.com/wp-content/uploads/2024/03/cropped-ekolkata24-32x32.png Bundi – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com 32 32 राजस्थान में कार चिपककर हो गई गोल, टुकड़ों में मिली 6 लाशें https://ekolkata24.com/top-story/car-got-stuck-and-turned-round-in-rajasthan-6-bodies-found-in-pieces Sun, 15 Sep 2024 06:23:32 +0000 https://ekolkata24.com/?p=49608 जयपुर : राजस्थान के बूंदी जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में अब तक छह लोगों की जान जा चुकी है और तीन अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।  हादसा तड़के करीब साढ़े चार बजे हुआ। हादसे में कार पूरी तरह से नष्ट हो गई है। कार में सवार लोगों के शव कार को काटकर निकाले गए हैं। मध्यप्रदेश में रहने वाले परिवार को सूचित कर दिया गया है।

बूंदी जिले के हिंडौली मेंं हुए हादसे के बारे में पुलिस ने बताया कि घटना बूंदी टनल से करीब आधा किलोमीटर दूरी पर घटित हुई। एमपी के देवास से नौ लोग खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए आ रहे थे। लेकिन तड़के करीब साढ़े चार बजे कार को ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार में ही चार लोगों ने दम तोड़ दिया। दो अन्य की बाहर निकालने के दौरान जान चली गई। तीन की हालत बेहद गंभीर है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि टक्कर के बाद ट्रक चालक फरार है। जिन लोगों की मौत हुई है उनके शव कई हिस्सों में बंट गए हैं। उनके परिवार के लोगों से संपर्क किया गया है। अस्पताल में इलाज चल रहे तीनों की हालत गंभीर है। उल्लेखनीय है कि प्रियदर्शनी एकादशी 14 सितंबर यानी कल थी, साल में एक बार आने वाली इस एकादशी पर खाटू में बड़ा मेला लगता है।

]]>