butler – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com Stay updated with Ekolkata24 for the latest Hindi news, headlines, and Khabar from Kolkata, West Bengal, India, and the world. Trusted source for comprehensive updates Sun, 14 Jul 2024 09:42:57 +0000 en-US hourly 1 https://ekolkata24.com/wp-content/uploads/2024/03/cropped-ekolkata24-32x32.png butler – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com 32 32 जैसे ही डोनाल्ड ट्रंप पर चली गोली, उधर शूटर ढेर https://ekolkata24.com/top-story/as-soon-as-a-bullet-was-fired-at-donald-trump-the-shooter-died Sun, 14 Jul 2024 09:42:57 +0000 https://ekolkata24.com/?p=48965 नई दिल्ली :  अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर रैली के दौरान फायरिंग की गई। इसके बाद कई वीडियो सामने आए। ट्रंप पेनसिल्वेनिया के बटलर में एक मैदान में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। जैसे ही वे मंच पर पहुंचे और भाषण शुरू ही किया, कि कुछ मिनटों बाद फायरिंग की आवाज सुनाई दी। एक वीडियो में नजर आ रहा है कि फायरिंग की आवाज सुनते हीं, वहां इमारत की छत पर मौजूद स्नाइपर हरकत में आ जाता है और अगले ही सेकंड में शूटर को मार गिराता है।

डोनाल्ड ट्रंप पर हमला करने वाले की पहचान बेथेल पार्क, पेंसिल्वेनिया के रहने वाले थॉमस मैथ्यू क्रुक्स के रूप में हुई है। वह केवल 20 वर्षीय युवक था। घटनास्थल से एक AR-15 सेमी-ऑटोमेटिक राइफल पुलिस को बरामद हुआ है। खबरों की मानें तो इसी हथियार से युवक ने डोनाल्ड ट्रंप और उनकी रैली को निशाना बनाकर फायरिंग की। यूएस सीक्रेट सर्विस ने तुरंत जवाबी कार्रवाई जिसमें हमलावर को सिर में गोली लगी। वह मौके पर ही ढेर हो गया।

जो बात सामने आ रही है उसके अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप जिस मंच से भाषण दे रहे थे, बंदूकधारी वहां से करीब 120 मीटर की दूरी पर था। वह एक मैन्युफैक्चरिंग कंपनी की छत पर खड़ा था। वहीं से निशाना साधकर उसने फायरिंग की।

]]>