CEC Rajib kumar – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com Stay updated with Ekolkata24 for the latest Hindi news, headlines, and Khabar from Kolkata, West Bengal, India, and the world. Trusted source for comprehensive updates Mon, 03 Jun 2024 08:18:22 +0000 en-US hourly 1 https://ekolkata24.com/wp-content/uploads/2024/03/cropped-ekolkata24-32x32.png CEC Rajib kumar – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com 32 32 लोकसभा चुनाव में 64.2 करोड़ लोगों ने मतदान किया, भारत ने बनाया विश्व रिकॉर्ड https://ekolkata24.com/top-story/64-2-crore-voters-including-31-2-crore-women Mon, 03 Jun 2024 08:18:22 +0000 https://ekolkata24.com/?p=47906 नई दिल्ली :  लोकसभा चुनाव को लेकर सोमवार को चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हमने 642 मिलियन (64.2 करोड़) मतदाताओं का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। यह सभी G7 देशों के मतदाताओं का 1.5 गुना और EU के 27 देशों के मतदाताओं का 2.5 गुना है।

चुनाव आयोग के प्रेस कॉन्फ्रेंस की खास बातें

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि भारत ने लोकसभा चुनाव में 31.2 करोड़ महिलाओं समेत 64.2 करोड़ मतदाताओं की भागीदारी के साथ वैश्विक रिकॉर्ड बनाया।

निर्वाचन आयुक्तों को सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा ‘लापता जेंटलमेन’ नाम दिए जाने के संदर्भ में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि हम हमेशा यहीं थे, कभी नदारद नहीं रहे।

राजीव कुमार ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी मतदान प्रक्रिया में 68,000 से अधिक निगरानी दल, डेढ़ करोड़ से अधिक मतदान और सुरक्षा कर्मी शामिल रहे।

सीईसी राजीव कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए करीब चार लाख वाहनों, 135 विशेष ट्रेनों और 1,692 उड़ानों का इस्तेमाल किया गया।

सीईसी राजीव कुमार ने कहा कि 2024 के आम चुनाव में केवल 39 पुन: मतदान हुए जबकि 2019 में 540 पुन: मतदान कराए गए थे।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि जम्मू कश्मीर में चार दशकों में सर्वाधिक 58.58 प्रतिशत मतदान और घाटी में 51.05 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

]]>