Chadni chowk – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com Stay updated with Ekolkata24 for the latest Hindi news, headlines, and Khabar from Kolkata, West Bengal, India, and the world. Trusted source for comprehensive updates Tue, 04 Jun 2024 07:25:57 +0000 en-US hourly 1 https://ekolkata24.com/wp-content/uploads/2024/03/cropped-ekolkata24-32x32.png Chadni chowk – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com 32 32 कन्हैया कुमार 41 हजार वोट से पीछे https://ekolkata24.com/uncategorized/kanhaiya-kumar-is-behind-by-41-thousand-votes Tue, 04 Jun 2024 07:25:57 +0000 https://ekolkata24.com/?p=47948 नई दिल्ली : दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों पर काउंटिंग जारी है। 12 बजे दोपहर तक नॉर्थ ईस्ट दिल्ली सीट पर मनोज तिवारी ने कन्हैया कुमार पर अच्छी बढ़त बना ली थी। काउंटिंग में मनोज तिवारी को 1 लाख 13 हजार वोट मिले थे जबकि कन्हैया कुमार को मात्र 72 हजार मत। तिवारी ने कुमार पर 41 हजार मतों की बढ़त बना ली थी। यही नहीं बीजेपी सभी 7 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इससे पहले सुबह 10 बजे की काउंटिंग तक बीजेपी के हाथ से चांदनी चौक सीट निकलती दिख रही थी।

इससे पहले सुबह 9 बजे तक की काउंटिंग में दिल्ली की 2 सीट पर इंडी गठबंधन ने बढ़त बना ली थी।लेकिन 9.30 बजे स्थिति बदल गई. इस दौरान नई दिल्ली लोकसभा सीट से पीछे चल रहीं बांसुरी स्वराज ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आप के सोमनाथ भारती पर बढ़त बना ली थी. दक्षिण दिल्ली लोकसभा सीट से आप के सहीराम पहलवान अपने नजदीकी उम्मीदवार बीजेपी के 71 साल के रामवीर सिंह बिधूड़ी से आगे चल रहे थे, लेकिन काउंटिंग बढ़ने के साथ ही वह भी पीछे हो गए।

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली सीट से मनोज तिवारी कांग्रेस के कन्हैया कुमार से आगे चल रहे हैं. बाकी 5 सीटों पर भी बीजेपी बढ़त बनाए हुए है।

1.चांदनी चौक लोकसभा सीट
बीजेपी से प्रवीण खंडेलवाल
कांग्रेस से जयप्रकाश अग्रवाल

2. नई दिल्ली लोकसभा सीट
बीजेपी से बांसुरी स्वराज
आप की ओर से सोमनाथ भारती

3. दक्षिण दिल्ली लोकसभा क्षेत्र
बीजेपी से रामवीर सिंह बिधूड़ी
आप से सहीराम पहलवान

4. पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट
बीजेपी से हर्ष मल्होत्रा
आम आदमी पार्टी के कुलदीप कुमार

5. नार्थ वेस्ट दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र
बीजेपी से योगेंद्र चंडोलिया
कांग्रेस ने उदित राज को टिकट दिया है.

6. नार्थ ईस्ट दिल्ली सीट
बीजेपी ने मनोज तिवारी को उतारा
कांग्रेस से कन्हैया कुमार चुनाव लड़ रहे

7. वेस्ट दिल्ली लोकसभा सीट
बीजेपी से कमलजीत सेहरावत
आप से महाबल मिश्रा

]]>