Comical mango – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com Stay updated with Ekolkata24 for the latest Hindi news, headlines, and Khabar from Kolkata, West Bengal, India, and the world. Trusted source for comprehensive updates Sun, 16 Jun 2024 09:22:56 +0000 en-US hourly 1 https://ekolkata24.com/wp-content/uploads/2024/03/cropped-ekolkata24-32x32.png Comical mango – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com 32 32 बाजार में आ रहे है केमिकल युक्त मिलावटी आम, रहे सावधान https://ekolkata24.com/business/chemical-adulteration-is-coming-in-the-market Sun, 16 Jun 2024 09:21:03 +0000 https://ekolkata24.com/?p=48315 कोलकाता : आमों का सीजन आ चुका है। बाजार में अच्छे आमों के साथ ही केमिकल युक्त आम भी आ रहे हैं। लेकिन आप खरीदते वक्त इन बातों का ध्यान रखकर मिलावट का पता कर सकते हैं। भारत में इन दिनों गर्मियां पड़ रही। इसी दरमियान अब आमों का सीजन आ चुका है। ज्यादातर लोगों का खाने में सबसे पसंदीदा फल आम होता है। मार्केट में अब अब कई तरह के आम आ चुके हैं। जिसमें चौसा, लंगड़ा, अल्फंसो और हापुस जैसे कई प्रकार के आम मौजूद हैं।

जहां बढ़िया ताजा और गूदेदार आम बाजार में उपलब्ध हैं। तो वहीं मिलावटी आम भी आ रहे हैं। लेकिन आप खुद ही पता कर सकते हैं आम में मिलावट है कि नहीं। आप बाजार में आम खरीदते वक्त आम को छूकर ही पता कर सकते हैं कि आम में मिलावट है या नहीं। अगर आप आम को जब हाथ में लेके चेक करते हैं. अगर आम में आपकी उंगली धंस जाती है। तो समझिए आम सही नहीं है। इसके अलावा जब आप आम खरीदने जाएं। तो आम के छिलके पर जरूर गौर करें। अगर छिलके पर किसी तरह का दाग दिखाई दे तो फिर उसमें कैमिकल का इस्तेमाल किया गया है।

अगर आप नैचुरल तरीके से पका हुआ होगा तो आपको उसमें दाग नजर नहीं आएंगे। यानी छिलके से भी आप पता कर सकते हैं। जब आप आम खरीदें तो इस बात का भी ध्यान दें कि उनके ऊपर झुर्रियां या लकीरें न हों। ऐसे आमों में मिलावट होती है। इसके साथ ही चिपके हुए आम भी नहीं खरीदने चाहिए।

]]>