Congres – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com Stay updated with Ekolkata24 for the latest Hindi news, headlines, and Khabar from Kolkata, West Bengal, India, and the world. Trusted source for comprehensive updates Mon, 03 Jun 2024 12:22:01 +0000 en-US hourly 1 https://ekolkata24.com/wp-content/uploads/2024/03/cropped-ekolkata24-32x32.png Congres – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com 32 32 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर सट्टा बाजार भी हुआ गरम, लगी करोड़ों का दांव https://ekolkata24.com/uncategorized/crores-of-rupees-are-bet-in-the-satta-market-on-the-results-of-the-lok-sabha-elections Mon, 03 Jun 2024 12:22:01 +0000 https://ekolkata24.com/?p=47932 कोलकाता : चुनाव नतीजों को लेकर विभिन्न तरह के अनुमान लगाये जा रहे हैं। टीवी चैनलों के एग्जिट पोल के बाद सट्टाबाजार ने भी अपना भाव खोल दिया है। आलम यह है कि महानगर के सट्टाबाजार में चुनाव शुरू होने से शनिवार की रात तक जितने सट्टे लगाए गए उससे ज्यादा शनिवार को एग्जिट पोल आने के बाद लगाये जा रहे हैं। सट्टा बाजार की मानें तो पूरे देश में भाजपा को 309 सीटें मिलने वाली है।

वहीं कांग्रेस को इस बार 60 से 65 सीटें मिलने का अनुमान सट्टाबाजार ने जताया है। सट्टा बाजार के अनुसार देश के सबसे बड़े राज्य यूपी में भाजपा को 62 से 65 सीटें मिल सकती है। यहां पर समाजवादी पार्टी को 8 से 10 एवं कांग्रेस को 2 से 3 सीटें मिलेगी। दिल्ली में भाजपा को 6 और कांग्रेस को एक सीट मिलने की अनुमान जताया गया है। बिहार में भाजपा और उसके सहयोगियों के 28 से 32 सीटें जीतने का अनुमान है। वहीं आरजेडी एवं कांग्रेस को 8 से 10 सीटें जीतने की संभावना है। बिहार में एक सीट निर्दलीय भी जीत रहा है।

महानगर में सक्रिय सटोरियों की माने तो इस बार बाजार में सबसे ज्यादा बोली बंगाल के लोकसभा चुनाव के नतीजों पर लगाया जा रहा है। सट्टाबाजार के अनुसार इस बार बंगाल में सबसे ज्यादा सीटें भाजपा को मिलने जा रही है। सट्टा बाजार के अनुसार इस बार बंगाल में भाजपा को 22 से 24 सीटें मिलेगी। वहीं तृणमूल को 18 से 20 सीटें मिल सकती है।

वहीं कांग्रेस को 1 सीट मिलने की संभावना जतायी गयी है। सूत्रों की मानें तो इस बार सट्टा बाजार में उत्तर कोलकाता लोकसभा सीट पर जमकर दांव लग रहे हैं। सट्टाबाजार में तृणमूल उम्मीदवार को फेवरेट माना जा रहा है लेकिन भाजपा ग्राहक अधिकतर भाजपा उम्मीदवार पर दांव लगा रहे हैं। इसके अलावा बैरकपुर और बशीरहाट लोकसभा सीट पर भी जमकर दांव खेला जा रहा है। सट्टाबाजार के अनुसार उत्तर बंगाल की सभी सीटें भाजपा की झोली में जा रही है आसनसोल में तृणमूल के जीतने की संभावना जतायी गयी है।

]]>