Congress chief – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com Stay updated with Ekolkata24 for the latest Hindi news, headlines, and Khabar from Kolkata, West Bengal, India, and the world. Trusted source for comprehensive updates Sun, 03 Dec 2023 12:32:48 +0000 en-US hourly 1 https://ekolkata24.com/wp-content/uploads/2024/03/cropped-ekolkata24-32x32.png Congress chief – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com 32 32 लोकसभा चुनाव के लिए इंडिया के सहयोगियों के साथ मिलकर तैयारी:खरगे https://ekolkata24.com/uncategorized/together-with-indias-allies-for-the-lok-sabha-elections-preparation-kharge Sun, 03 Dec 2023 12:32:48 +0000 https://ekolkata24.com/?p=46755 चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए चल रही मतगणना के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में पार्टी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। कांग्रेस इन अस्थायी झटकों से उबरकर लोकसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन के सहयोगियों के साथ मिलकर पूरी तरह से तैयारी करेगी।एक्स पर एक पोस्ट में खरगे ने कहा, मैं तेलंगाना के लोगों से मिले जनादेश के लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं। मैं उन सभी को भी धन्यवाद देता हूं जिन्होंने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में हमें वोट दिया। इन तीन राज्यों में हमारा प्रदर्शन निसंदेह निराशाजनक रहा है, लेकिन मजबूत संकल्प के साथ हम इन तीन राज्यों में खुद को पुनर्जीवित करेंगे। उन्होंने तेलंगाना की जनता का आभार जताया, जहां उनकी पार्टी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को सत्ता से बाहर करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने इन सभी चार राज्यों में जोरदार प्रचार किया था। उन्होंने लाखों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा, हम अस्थायी झटकों से उबर जाएंगे और इंडिया गठबंधन की पार्टियों के साथ मिलकर आगामी लोकसभा चुनावों के लिए खुद को पूरी तरह से तैयार करेंगे। कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों ने 2024 के लोकसभा चुनावों में एकजुट होकर भाजपा का मुकाबला करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय विकास समावेशी गठबंधन (इंडिया) का गठन किया है।

]]>