Congress National President Mallikarjun Kharge – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com Stay updated with Ekolkata24 for the latest Hindi news, headlines, and Khabar from Kolkata, West Bengal, India, and the world. Trusted source for comprehensive updates Thu, 28 Dec 2023 13:05:55 +0000 en-US hourly 1 https://ekolkata24.com/wp-content/uploads/2024/03/cropped-ekolkata24-32x32.png Congress National President Mallikarjun Kharge – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com 32 32 पार्टी का उद्देश्य जनकल्याण, जनता की प्रगति : खरगे https://ekolkata24.com/uncategorized/partys-objective-is-public-welfare-peoples-progress-kharge Thu, 28 Dec 2023 13:05:55 +0000 https://ekolkata24.com/?p=47020 कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ऐसे भारत के निर्माण की दिशा में काम किया है जो संसदीय लोकतंत्र और समानता पर आधारित हो। कांग्रेस का आज 139वां स्थापना दिवस है और इसी के साथ पार्टी अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार का प्रारंभ नागपुर में विशाल रैली के साथ कर रही है। खरगे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा,‘‘ इंडियन नेशनल कांग्रेस का उद्देश्य जन कल्याण और भारत के लोगों की प्रगति है।’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस का विश्वास ऐसे भारत में है जो संसदीय लोकतंत्र पर आधारित हो, जहां समानता हो और भेदभाव के बिना सभी के लिए अवसर हों और जहां संविधान में दर्ज राजनीतिक, आर्थिक तथा सामाजिक अधिकारों का पालन हो।कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ हमें गर्व है कि पिछले 138 वर्ष से हम इस प्रकार के भारत के निर्माण के लिए पूरी ईमानदारी से संघर्ष करते आ रहे हैं। कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रत्येक भारतीय को दिल से शुभकामनाएं।’’ कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर खरगे ने यहां पार्टी मुख्यालय में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा समेत वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

]]>
हम पांचों राज्यों में लाएंगे अपनी सरकार : खरगे https://ekolkata24.com/uncategorized/we-will-bring-our-government-in-all-five-states-kharge Wed, 25 Oct 2023 07:07:04 +0000 https://ekolkata24.com/?p=46281 कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विधानसभा चुनावों के नतीजे को लेकर दावा किया कि वह पांच राज्यों में जरूर जीत हासिल करेंगे। उन्होंने इस दौरान भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा। कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से लोग परेशान हैं। भाजपा के लिए सत्ता विरोधी लहर है। भाजपा अपने किसी भी वादे पर खरी नहीं उतरी है। खरगे ने कहा कि हम इसे देखेंगे। पहले पांच राज्यों के चुनाव होने दीजिए। उसके बाद गठबंधन देखेंगे।

खरगे ने आगे कहा कि अशोक गहलोत और भूपेश बघेल राजस्थान और छत्तीसगढ़ में अच्छा काम कर रहे हैं। वहां कोई समस्या नहीं है। मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के कारण परेशानियां हैं। लोग उनके खिलाफ हो गए हैं। इसलिए, हमें उम्मीद है कि हम सभी पांच राज्यों में अपनी सरकार लाएंगे और सब कुछ ठीक हो जाएगा।

]]>