Current events – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com Stay updated with Ekolkata24 for the latest Hindi news, headlines, and Khabar from Kolkata, West Bengal, India, and the world. Trusted source for comprehensive updates Tue, 03 Oct 2023 12:39:56 +0000 en-US hourly 1 https://ekolkata24.com/wp-content/uploads/2024/03/cropped-ekolkata24-32x32.png Current events – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com 32 32 Newsclick case: न्यूजक्लिक केस में सीताराम येचुरी के घर भी पहुंची दिल्ली पुलिस https://ekolkata24.com/uncategorized/delhi-polices-investigation-in-newsclick-case-extends-to-sitaram-yechurys-residence Tue, 03 Oct 2023 12:39:47 +0000 https://ekolkata24.com/?p=45979 चीन से कथिक फंडिंग लेने के आरोप में मंगलवार (3 अक्टूबर) को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ऑनलाइन पोर्टल न्यूजक्लिक (Newsclick case) से जुड़े 30 परिसरों पर छापेमारी की। इसके साथ ही पुलिस ने न्यूजक्लिक से जुड़े पत्रकारों के घरों में भी तलाशी ली। इसी केस के सिलसिले में सीपीआई (एम) के महासचिव सीताराम येचुरी के घर भी दिल्ली पुलिस पहुंची।

येचुरी ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करके बताया कि उनके घर पुलिस क्यों आई थी।वरिष्ठ नेता ने दावा किया कि दिल्ली पुलिस की छापेमारी में सीपीआई (एम) का कोई हाथ नहीं है। येचुरी ने कहा कि दिल्ली पुलिस हमारे घर पहुंची है क्योंकि हमारी पार्टी के साथी हमारे साथ रहते हैं जिनका बेटा न्यूजक्लिक में काम करता है। यह छापा क्यों मार रहे, इसका कारण क्या है इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

येचुरी ने आगे कहा कि पुलिस बता भी नहीं रही है कि यह सब क्यों कर रहे हैं? हम चाहते हैं कि पुलिस स्पष्टिकरण दें। यह मीडिया, अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला है। इन्हीं वजह से दुनिया के प्रेस इंडेक्स में (भारत की) लगातार गिरावट होती जा रही है। दूसरी तरफ से प्रचार होता है कि हम लोकतंत्र की जननी है।

]]>
आपातकाल का नया दौर: कई पत्रकारों के घरों पर रेड https://ekolkata24.com/uncategorized/journalists-residences-raided-in-new-round-of-emergency-actions Tue, 03 Oct 2023 08:25:21 +0000 https://ekolkata24.com/?p=45972 न्यूज़क्लिक से जुड़े पत्रकारों और ढेर सारे दूसरे क्षेत्र से जुड़े लोगों के घर पर दिल्ली पुलिस की रेड पड़ रही है। इनमें न्यूज़क्लिक के एडिटर इन चीफ और मालिक प्रवीर पुरकायस्थ, वरिष्ठ पत्रकार उर्मिलेश, भाषा, न्यूज़क्लिक हिंदी के संपादक मुकुल सरल, अभिसार शर्मा, अनिंद्यो चक्रवर्ती साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय के रिटायर्ड प्रोफेसर सोहेल हाशमी शामिल हैं।

इनमें से कुछ के डिटेन भी किए जाने की खबर है।बताया जा रहा है कि सुबह तड़के ही ईडी की टीम इनके घर पहुंच गयी और उसने कार्रवाई शुरू कर दी। इसके तहत उनके लैपटाप, फोन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सामानों की जांच शुरू कर दी गयी। मुकुल सरल के लैपटाप और मोबाइल फोन को टीम ने जब्त कर लिया है।बताया जा रहा है यह सारी कवायद न्यूजक्लिक के खिलाफ साक्ष्य इकट्ठा करने के लिए किया जा रहा है। दरअसल इसी महीने की 8,9 और 10 तारीख को न्यूजक्लिक मामले की सुनवाई है।

पुलिस की इस कार्रवाई को इसी के तहत देखा जा रहा है।तीस्ता सीतलवाड़ और परंजयगुहा ठाकुरता के घरों पर भी रेड पड़ रही है। और दिल्ली पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। दिल्ली साइंस फोरम के डी रघुनंदन को पुलिस ने डिटेन कर लिया है। न्यूजक्लिक के पत्रकार उबैद को भी पुलिस ने डिटेन कर लिया है।द वायर के मुताबिक यह केस आतंकवाद से जुड़े एक मामले को लेकर बताया जा रहा है। 224/2023 के एक एफआईआर से जुड़ा है। यह केस 17 अगस्त, 2023 को फाइल हुआ था। इसमें यूएपीए से जुड़ी कई धाराएं लगायी गयी थीं। साथ ही इंडियन पैनल कोड की 153 (a) औऱ 120 (b) धाराएं भी लगायी गयी थीं।प्रेस क्लब ने इस पूरी रेड की निंदा की है।

उसने पुलिस की इस कार्रवाई पर चिंता जाहिर की है।न्यूज़क्लिक के संस्थापक और संपादक प्रबीर पुरकायस्थ को पुलिस डिटेन कर दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल कार्यालय ले गयी है। दिल्ली पुलिस यूएपीए और अन्य धाराओं के तहत न्यूज़क्लिक से जुड़े विभिन्न परिसरों पर छापेमारी कर रही है। वरिष्ठ पत्रकार उर्मिलेश को भी पुलिस ने डिटेन कर लिया है।दिल्ली पुलिस की टीम वरिष्ठ पत्रकार उर्मिलेश को गाजियाबाद के वसुंधरा स्थित वार्तालोक सोसाइटी के उनके घर से उठाकर स्पेशल सेल के दफ्तर ले गई। असहमति को कुचलना /रौंदना ही आपातकाल होता है। हम एक नए दौर में प्रवेश कर रहे हैं जहां लोकतंत्र को तानाशाही में तब्दील होते हुए देख रहे हैं।

]]>