Cyclone Remal – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com Stay updated with Ekolkata24 for the latest Hindi news, headlines, and Khabar from Kolkata, West Bengal, India, and the world. Trusted source for comprehensive updates Tue, 28 May 2024 07:12:38 +0000 en-US hourly 1 https://ekolkata24.com/wp-content/uploads/2024/03/cropped-ekolkata24-32x32.png Cyclone Remal – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com 32 32 पश्चिम बंगाल में चक्रवात रेमाल ने उजाड़े हजारों घर, 6 की मौत https://ekolkata24.com/top-story/remal-destroys-thousands-of-houses-in-wb Tue, 28 May 2024 07:12:16 +0000 https://ekolkata24.com/?p=47636 कोलकाता : पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान रेमल तबाही के निशान छोड़ गया। इस तूफान के
कहर में छह लोगों की जान चली गई। राज्य के 24 प्रखंड और 79 नगरपालिका वार्ड में करीब 29 हजार 500 घर
आंशिक या पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इनमें से अधिकतर दक्षिणी तटीय इलाकों में हैं। आपदा प्रबंधन विभाग के
एक अधिकारी ने आज यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा राज्य के विभिन्न हिस्सों में दो हजार 140 से अधिक पेड़ उखड़ गए और लगभग
एक हजार 700 बिजली के खंभे गिर गए। शुरुआती आकलन है कि 27 हजार घर आंशिक रूप से और दो हजार
500 पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। अभी आकलन जारी है। इसलिए यह आंकड़े बढ़ सकते हैं। उन्होंने बताया
कि प्रशासन ने दो लाख सात हजार 60 लोगों को एक हजार 438 सुरक्षित आश्रयों में पहुंचाया। वर्तमान में वहां 77
हजार 288 लोग हैं। इस समय 341 रसोई के माध्यम से उन्हें खाना पहुंचाया जा रहा है। तटीय और निचले इलाकों
में प्रभावित लोगों को 17 हजार 738 तिरपाल वितरित किए गए हैं।

प्रभावित क्षेत्रों में काकद्वीप, नामखाना, सागर द्वीप, डायमंड हार्बर, फ्रेजरगंज, बक्खली और मंदारमनी शामिल हैं।
चक्रवात के कारण तटबंधों में मामूली दरारें आ गई थीं। उनकी मरम्मत कर दी गई। इस अधिकारी ने कहा कि अब
तक तटबंध टूटने की कोई सूचना नहीं मिली है। चक्रवात के कारण अब तक छह लोग जान गंवा चुके हैं।

कोलकाता में एक, दक्षिण 24 परगना जिले में दो महिलाएं, उत्तर 24 परगना जिले में एक और पूर्व मेदिनीपुर में
पिता-पुत्र की मौत हो चुकी है। तटीय क्षेत्रों में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। पश्चिम बंगाल और पड़ोसी बांग्लादेश
दोनों जगहों पर महत्वपूर्ण बुनियादी संरचनाओं को क्षति पहुंची है।

]]>
कोलकाता मेट्रो ट्रेक में घुसा चक्रवाती पानी https://ekolkata24.com/top-story/cyclonic-water-entered-kolkata-metro Mon, 27 May 2024 10:28:15 +0000 https://ekolkata24.com/?p=47615 कोलकाता : चक्रवात रेमल के कारण रात भर हुई बारिश के कारण सप्ताह के पहले दिन कोलकाता मेट्रो सेवा बाधित रही। पार्क स्ट्रीट और एस्प्लेनेड मेट्रो स्टेशनों के सबवे में पानी घुस गया‌ और ट्रैक पर पानी भर गया है। स्टेशन का एक हिस्सा और उस हिस्से का पूरा ट्रैक पानी में डूबा हुआ है। इसके चलते सोमवार सुबह सात बजे से ही मेट्रो सेवा बाधित है।

खबर है कि जलभराव के कारण गिरीश पार्क से टालीगंज तक मेट्रो सेवा पूरी तरह से बंद कर दी गई है। उस हिस्से में मेट्रो किसी भी दिशा में नहीं चल रही है। सप्ताह के पहले दिन मेट्रो सेवाएं बाधित होने से यात्रियों को परेशानी हुई।

मेट्रो सूत्रों के मुताबिक, पार्क स्ट्रीट और एस्प्लेनेड के बीच ट्रैक पर पानी भर गया है, जिससे ट्रेनों की आवाजाही में दिक्कत आ रही है। हालांकि, टालीगंज से कवि सुभाष और गिरीश पार्क से दक्षिणेश्वर तक मेट्रो चल रही है। सेवाओं को तेजी से सामान्य करने की दिशा में काम चल रहा है। मेट्रो कर्मचारी ट्रैक से पानी हटाने का काम कर रहे हैं। मेट्रो के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हैं। मेट्रो के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कौशिक मित्रा ने कहा, “मेट्रो वर्तमान में कवि सुभाष से मैदान और दक्षिणेश्वर से गिरीश पार्क तक चल रही है। हमें उम्मीद है कि शीघ्र ही पूरी सेवा शुरू हो जाएगी।”

मेट्रो सेवाओं के बाधित होने से कार्यालय जाने वाले यात्री सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। शहर के विभिन्न हिस्सों में पानी जमा हो गया है। सड़कों पर बसों और टैक्सियों की संख्या बहुत कम है। इतने सारे लोगों ने मेट्रो पर भरोसा किया। लेकिन ट्रेन नहीं चलने से उन्हें परेशानी हुई।

]]>
चक्रवात के चलते कोलकाता में एक व्यक्ति की मौत https://ekolkata24.com/uncategorized/died-in-kolkata-due-to-cyclone Mon, 27 May 2024 08:17:54 +0000 https://ekolkata24.com/?p=47606 कोलकाता : बंगाल की खाड़ी में उठे भीषण चक्रवर्ती तूफान रेमल ने बंगाल के तटीय क्षेत्रों में रविवार आधी रात बाद लैंड फॉल किया। इसके प्रभाव से तेज आंधी-तूफान के साथ हो रही भारी बारिश में एक अधेड़ शख्स की मौत राजधानी कोलकाता में हो गई। वह व्यक्ति बारिश के समय घर से बाहर मौजूद अपने बेटे को लेने गया था। तभी सड़क किनारे एक घर का हिस्सा टूटकर उसके ऊपर गिर गया, जिससे मौत हो गई।

मृतक का नाम मोहम्मद साजिब (51) है। घटना एंटाली पुलिस स्टेशन के बिबी बागान इलाके में सोमवार रात हुई। बताया गया है कि साजिब का बेटा आईपीएल मैच देखने अपने दोस्त के घर गया था। साजिद इस डर से उसे बुलाने गया कि कहीं तूफान में उसे खतरा न हो। जैसे ही वह सड़क पर निकला, तेज बारिश होने लगी। उस वक्त साजिब ने बीबी गार्डन नंबर 10 में एक घर के नीचे शरण ली तभी मकान का छज्जा उसके ऊपर गिर गया।

स्थानीय लोग उसे तुरंत अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेयर फिरहाद हकीम ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि बहुत दुखद घटना। बार-बार सचेत करने के बावजूद लोग नहीं मानते हैं।

नगर निगम के मुताबिक, रेमल के कहर के कारण शहर के कुछ हिस्सों में घरों के कुछ हिस्से ढह गए हैं। सियालदह में भी एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है। घर की दीवार गिरने की घटना कैमक स्ट्रीट में भी हुई है। शेक्सपियर सरणी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची है।

]]>
रेमल चक्रवात से सबसे तेज हवाएं दममम में चली, कोलकाता में भी हुई भारी बारिश https://ekolkata24.com/top-story/remal-cyclone-blow-in-damdum Mon, 27 May 2024 07:36:49 +0000 https://ekolkata24.com/?p=47599 कोलकाता : रेमल चक्रवात की वजह से कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के कई जिलों में लगातार बारिश जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने सोमवार को जारी बयान में बताया है कि चक्रवात के समय सबसे अधिक तेज हवाएं दमदम में चली थीं। इसके अलावा
पूरे महानगर के अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग परिमाण में बारिश हुई है।

मौसम कार्यालय की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया कि रात साढ़े 11 बजे तक दमदम में तूफान अपनी अधिकतम गति पर था। जहां 91 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। बांग्लादेश में तूफ़ान की रफ़्तार 100 से भी ज़्यादा थी।

IMD के अनुसार, रविवार रात को कैनिंग में 78 किमी प्रति घंटे, बारुईपुर में 67 किमी प्रति घंटे, निमपिथ में 63 किमी प्रति घंटे, डायमंड हार्बर में 69 किमी प्रति घंटे, सागर द्वीप और रायदिघी में 63 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।

रविवार रात से कोलकाता में 144 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा दमदम में 85 मिमी, साल्टलेक में 97 मिमी, हल्दिया में 119 मिमी, दीघा में 69 मिमी, डायमंड हार्बर में 94 मिमी और कैनिंग में 91 मिमी बारिश हुई।

]]>
बंगाल की खाड़ी में बन रहा तूफान, बंगाल में सतर्कता https://ekolkata24.com/top-story/storm-forming-in-bay-of-bengal Fri, 24 May 2024 07:52:39 +0000 https://ekolkata24.com/?p=47508 कोलकाता : बंगाल की खाड़ी में बन रहे एक तूफान के भीषण चक्रवात में तब्दील होकर 26 मई को बंगाल और उससे सटे बांग्लादेश के तट पर पहुंचने की संभावना है। रविवार की शाम से लेकर देर रात तक तूफान बंगाल से टकराने की संभावना है। जानकारी के अनुसार 102 की स्पीड में हवा चलेगी।

बंगाल में छठे दौर के चुनाव के अगले दिन यानी रविवार को बेहद शक्तिशाली चक्रवात ‘रिमल’ के टकराने की आशंका है। तूफान की दिशा ओडिशा से बांग्लादेश तक हो सकती है, संकेत मिल रहा है कि रुझान पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के सुंदरबन तट की ओर होने की अधिक संभावना है। 

मौसम विभाग की माने तो चक्रवात के कारण पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, पूर्वी मिदनापुर के कई इलाकों में भारी बारिश होगी।रविवार को 110 की रफ्तार से हवा चलेगी,  शनिवार से ही तूफानी बारिश का शुरू हो सकती है।  हवा की रफ्तार 110 माना जा रहा है। पूर्व मेदिनीपुर, उत्तर एवं दक्षिण 24 परगना में बारिश हो सकती है। तीनों जिलों में बिजली गिरने के साथ 50 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। कोलकाता के साथ-साथ दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की काफी संभावना भी है।

]]>