Dancer – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com Stay updated with Ekolkata24 for the latest Hindi news, headlines, and Khabar from Kolkata, West Bengal, India, and the world. Trusted source for comprehensive updates Sat, 13 Jul 2024 09:41:55 +0000 en-US hourly 1 https://ekolkata24.com/wp-content/uploads/2024/03/cropped-ekolkata24-32x32.png Dancer – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com 32 32 डांसर ने प्रदर्शन के दौरान मुर्गी का सिर दांत से काटा, मामला दर्ज https://ekolkata24.com/uncategorized/dancer-bit-off-a-chickens-head-during-a-performance-case-filed Sat, 13 Jul 2024 09:41:55 +0000 https://ekolkata24.com/?p=48954 विशाखापटनम: आंध्र प्रदेश में एक डांसर ने डांस परफॉर्मेंस के दौरान मुर्गी का सिर अपने दातों से काटकर उसे मार दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। राज्य के अनकापल्ली जिले की पुलिस ने पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (PETA) इंडिया की शिकायत पर केस दर्ज किया है।

एक डांसर ने अपने डांस परफॉर्मेंस के दौरान मुर्गी का सिर अपने दांतों से काटकर उसे मार दिया। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पेटा इंडिया ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मिलकर डांसर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

कलाकार और आयोजकों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) और पशु क्रूरता निवारण (PCA) अधिनियम, 1960 की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पेटा ने कहा कि दर्शकों में बच्चे भी शामिल थे। उन्होंने यह विचलित करने वाली घटना देखी। इसका फिल्मांकन किया गया और मनोरंजन के नाम पर इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर दिया गया।

पेटा इंडिया की क्रुअल्टी रिस्पॉन्स कोआर्डिनेटर सिनचना सुब्रमण्यन ने कहा, “जो लोग जानवरों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं, वे अक्सर मानव जीवन के प्रति कोई सम्मान नहीं रखते हैं। सभी की सुरक्षा के लिए यह आवश्यक है कि आम लोग जानवरों के साथ इस तरह की क्रूरता के मामलों की रिपोर्ट करें।”

]]>