Darbhanga AIMS – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com Stay updated with Ekolkata24 for the latest Hindi news, headlines, and Khabar from Kolkata, West Bengal, India, and the world. Trusted source for comprehensive updates Fri, 26 Jul 2024 14:15:28 +0000 en-US hourly 1 https://ekolkata24.com/wp-content/uploads/2024/03/cropped-ekolkata24-32x32.png Darbhanga AIMS – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com 32 32 दरभंगा के शोभन में जल्द शुरू होगा एम्स का निर्माण https://ekolkata24.com/top-story/construction-of-aiims-will-start-soon-in-shobhan-of-darbhanga Fri, 26 Jul 2024 14:15:28 +0000 https://ekolkata24.com/?p=49073 रांची :  दरभंगा में एम्स का निर्माण बहुत जल्द ही शुरू होने जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शोभन स्थित प्रस्तावित भूमि पर एम्स के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा शोभन-एकमी बाईपास के निकट प्रस्तावित भूमि का 18-19 मार्च 2024 को केंद्र सरकार की तकनीकी टीम ने सर्वेक्षण कर अपनी रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में इस जमीन को एम्स निर्माण के लिए उपयुक्त बताया गया है. इस बात की जानकारी जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य संजय झा ने सोशल मीडिया पर दी है।

संजय झा ने सोशल मीडिया पे इस मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति अपनी और मिथिलावासियों की ओर से आभार जताया है। साथ ही कहा है कि हमें विश्वास है कि दरभंगा में एम्स का निर्माण अब जल्द शुरू होगा।

शोभन में एम्स निर्माण को लेकर केंद्र सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार मंत्रालय ने बिहार के स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत को एक पत्र लीक कर जानकारी दी है। इस पत्र में मंत्रालय ने कहा है कि शोभन बाइपास की जमीन एम्स के लिए उपयुक्त पायी गयी है। पत्र में मंत्रालय ने एम्स बनाने के लिए जमीन हस्तांतरण सहित वहां बिजली, सड़क सहित मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था करने का आग्रह किया है।

]]>