dept of seas – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com Stay updated with Ekolkata24 for the latest Hindi news, headlines, and Khabar from Kolkata, West Bengal, India, and the world. Trusted source for comprehensive updates Tue, 26 Dec 2023 10:36:06 +0000 en-US hourly 1 https://ekolkata24.com/wp-content/uploads/2024/03/cropped-ekolkata24-32x32.png dept of seas – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com 32 32 हमलावरों को हम सागरतल से भी ढूंढ निकालेंगे: राजनाथ https://ekolkata24.com/uncategorized/will-find-merchant-ship-attackers-even-from-the-depth-of-seas-says-rajnath-singh Tue, 26 Dec 2023 10:36:06 +0000 https://ekolkata24.com/?p=47007 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अरब सागर में व्यापारी जहाज एमवी केम प्लूटो पर उस समय हमला करने वालों का पता लगाने की कसम खाई, जब वह न्यू मैंगलोर बंदरगाह की ओर जा रहा था। राजनाथ सिंह ने कहा कि वह व्यापारी जहाज पर हमला करने वालों को ‘समुद्र की गहराई से भी’ ढूंढ निकालेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना ने समुद्र में निगरानी बढ़ा दी है। अपने बयान में उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना ने समंदर की निगरानी बढ़ा दी है। जिन्होंने भी इस हमले को अंजाम दिया है, उन्हें हम सागरतल से भी ढूँढ निकालेंगे और उनके ख़िलाफ़ कठोर कारवाई की जायेगी।उन्होंने कहा कि यदि किसी किसान के पैदा किए अन्न को खाकर फौजी युद्ध लड़ने जा रहे हैं और जंग जीत रहे हैं, तो यह जीत देश के किसानों की भी होती है। यदि कोई मजदूर लोहा या स्टील ढाल रहा है, उस लोहे या स्टील से आगे चलकर कोई हथियार बन रहा है, जिससे सैनिक विजय हासिल कर रहा है, तो वह विजय मजदूर की भी होती है।राजनाथ ने दावा किया कि कहा कि कुछ देश भारत के विकास से नाराज हैं। उन्होंने कहा कि आजकल समंदर में हलचल कुछ ज़्यादा ही बढ़ गई है। भारत की बढ़ती आर्थिक और सामरिक ताक़त ने कुछ ताक़तों को ईर्ष्या और द्वेष से भर दिया है। अरब सागर में हाल में हुए ‘एमवी केम प्लूटो’ पर ड्रोन हमले और कुछ दिन पहले लाल सागर में ‘एमवी साई बाबा’ पर हुए हमले को भारत सरकार ने बहुत गंभीरता से लिया है।

]]>