drowning – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com Stay updated with Ekolkata24 for the latest Hindi news, headlines, and Khabar from Kolkata, West Bengal, India, and the world. Trusted source for comprehensive updates Tue, 04 Jun 2024 10:45:31 +0000 en-US hourly 1 https://ekolkata24.com/wp-content/uploads/2024/03/cropped-ekolkata24-32x32.png drowning – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com 32 32 गर्मी से परेशान, पानी पीने कूएं में कूदे 32 बंदरों की दर्दनाक मौत https://ekolkata24.com/top-story/35-monkeys-died-by-drowning-in-a-well Tue, 04 Jun 2024 10:45:31 +0000 https://ekolkata24.com/?p=47971 रांची : झारखंड के पलामू जिले में भीषण गर्मी के बीच एक सिंचाई कुएं से पानी पीने की कोशिश में 32 जंगली बंदरों की उसमें डूबने से मौत हो गई। एक वन अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह घटना पनकी ब्लॉक के सोरठ गांव में हुई और बंदरों के शव रविवार को मिले, लेकिन अधिकारियों को अब तक घटना की सही तारीख का पता नहीं चल पाया है।

मेदिनीनगर प्रमंडल वन पदाधिकारी (डीएफओ) कुमार आशीष ने बताया, “सोरठ में एक सिंचाई कुएं में कुल 32 जंगली बंदर मृत मिले हैं… शवों को बाहर निकाला गया है।” पूरा क्षेत्र भीषण गर्मी की चपेट में है और तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।

आशीष ने कहा, “ इलाके में पानी के स्रोत लगभग सूख चुके हैं… जंगली जानवर अपनी प्यास बुझाने के लिए गांवों का रुख कर रहे हैं… ये बंदर पानी पीने की कोशिश में डूब गए।” उन्होंने बताया कि जिस कुएं में बंदर डूबे हैं, उसमें काफी पानी था। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है, लेकिन रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। डीएफओ ने बताया कि कुछ दिन पहले चैनपुर जंगल में पानी की तलाश में भटक रहे तीन सियार एक कुएं में मृत मिले थे।

]]>
डूब रहे बच्चों को बचाने गए युवक की डूबने से मौत https://ekolkata24.com/uncategorized/man-who-went-to-save-drowning-children-dies-due-to-drowning Mon, 27 May 2024 09:31:36 +0000 https://ekolkata24.com/?p=47612 पूर्वी चंपारण: बुढ़ी गंडक नदी में डूब रहे दो बच्चों को बचाने गये एक युवक की गहरे पानी में जाने से मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजन में कोहराम मचा है। मृतक पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के सिरहा पंचायत वार्ड नंबर 7 रामाधार पासवान के बेटे कृष्णनंदन पासवान है।

बताया जा रहा है कि कृष्णनंदन अपने दोस्तों के साथ नदी में स्नान करने के लिए गया था। इसी दौरान नदी में नहा रहे दो बच्चों को डूबता देख वह उन्हें बचाने चला गया। इस दौरान कृष्णनंदन खुद गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। हालांकि डूब रहे दोनों बच्चों की जान बच गई।

मृतक के परिजन से मिली जानकारी के अनुसार कृष्णनंदन दुबई में रहकर मजदूरी करता था, जिसके लिए आगामी एक जून को दुबई जाने के लिए उसने फ्लाइट का टिकट बनवा लिया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

]]>