DurgaPujaTrain – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com Stay updated with Ekolkata24 for the latest Hindi news, headlines, and Khabar from Kolkata, West Bengal, India, and the world. Trusted source for comprehensive updates Sun, 01 Sep 2024 07:48:11 +0000 en-US hourly 1 https://ekolkata24.com/wp-content/uploads/2024/03/cropped-ekolkata24-32x32.png DurgaPujaTrain – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com 32 32 दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें https://ekolkata24.com/top-story/special-trains-will-run-for-durga-puja-diwali-and-chhath Sun, 01 Sep 2024 07:48:11 +0000 https://ekolkata24.com/?p=49442 कोलकाता :  रेलवे ने दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर्व को लेकर स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया है। इसके तहत 06089/06090 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-संतरागाछी-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. यह ट्रेन एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से 4 सितंबर से 27 नवंबर तक चलेगी.

बंगाल से चेन्नई के बीच चलनेवाली स्पेशल ट्रेन 
ट्रेन प्रत्येक बुधवार को दोपहर 1:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 8:50 बजे संतरागाछी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 06090 संतरागाछी-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल स्पेशल संतरागाछी से पांच सितंबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को रात 11:40 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 09:00 बजे एमजीआर चेन्नई सेंट्रल पहुंचेगी। विशेष ट्रेन का बालेश्वर और खड़गपुर में ठहराव होगा।

महाराष्ट्र-बंगाल के बीच चलने वाली ट्रेन                                                                                                  इसी तरह ट्रेन संख्या 01107 एलटीटी मुंबई-संतरागाछी स्पेशल 29 अक्तूबर और 5 नवंबर को एलटीटी मुंबई से रात 8:15 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 05:00 बजे संतरागाछी पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 01108 संतरागाछी-एलटीटी मुंबई स्पेशल 31 अक्तूबर और 7 नवंबर को संतरागाछी से दोपहर 3:50 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 11:45 बजे एलटीटी मुंबई पहुंचेगी। विशेष ट्रेनें झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर और खड़गपुर में रुकेंगी।

संतरागाछी-जबलपुर-संतरागाछी रद्द रहेगी
पश्चिम मध्य रेलवे में विकास कार्यों के कारण ट्रेन संख्या 20828 संतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस 18 और 25 सितंबर को रद्द रहेगी. इसी तरह ट्रेन संख्या 20827 जबलपुर-संतरागाछी एक्सप्रेस 19 और 26 सितंबर को रद्द रहेगी.

]]>