EAM – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com Stay updated with Ekolkata24 for the latest Hindi news, headlines, and Khabar from Kolkata, West Bengal, India, and the world. Trusted source for comprehensive updates Fri, 17 Nov 2023 15:00:43 +0000 en-US hourly 1 https://ekolkata24.com/wp-content/uploads/2024/03/cropped-ekolkata24-32x32.png EAM – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com 32 32 यह एक ऐसा इंडिया है जो भारत अधिक है : जयशंकर https://ekolkata24.com/uncategorized/this-is-an-india-that-is-more-india-jaishankar Fri, 17 Nov 2023 15:00:43 +0000 https://ekolkata24.com/?p=46594 विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को देश में नकदी रहित भुगतान, चंद्रमा पर उतरने और महिला सशक्तिकरण समेत प्रमुख घटनाक्रमों का जिक्र किया और इस बात पर जोर दिया कि ‘यह ऐसा इंडिया है जो अधिक भारत है।’ उन्होंने कहा कि पिछले दशक में भारत ने अपने लोकतंत्र को गहरा करके प्रामाणिक और जमीनी राजनीति को बढ़ावा दिया है।उन्होंने आगे कहा, यह समान रूप से महिलाओं के राजनीतिक प्रतिनिधित्व का मौका दे रहा है और किसी को भी पीछे नहीं छोड़ रहा है। यह एक ऐसा समाज है जो अब अधिक आत्मविश्वासी, सक्षम और उत्तरदायी है। यह एक ऐसा इंडिया है जो अधिक भारत है। उन्होंने कहा कि आज का भारत नकदी रहित भुगतान, 5जी नेटवर्क, लूनर लैंडिंग और डिजिटल डिलीवरी में पहले नंबर पर है। उन्होंने कहा कि भारत की अध्यक्षता में जी-20 सम्मेलन तरक्की और विकास की चुनौतियों पर फोकस था।
विदेश मंत्री जयशंकर ने इस साल भारत की जी-20 अध्यक्षता और चंद्रयान-3 मिशन की सफलता का भी जिक्र किया और उन्हें कोविड-19 के बाद तेजी से उबरने और मजबूत विकास के संकेत के रूप में चिह्नित किया।

]]>