election results – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com Stay updated with Ekolkata24 for the latest Hindi news, headlines, and Khabar from Kolkata, West Bengal, India, and the world. Trusted source for comprehensive updates Mon, 04 Dec 2023 08:09:41 +0000 en-US hourly 1 https://ekolkata24.com/wp-content/uploads/2024/03/cropped-ekolkata24-32x32.png election results – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com 32 32 जनता के दिल में सिर्फ मोदी जी हैं : अमित https://ekolkata24.com/uncategorized/only-modi-ji-is-in-the-hearts-of-the-people-amit Sun, 03 Dec 2023 15:05:59 +0000 https://ekolkata24.com/?p=46762 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि तुष्टीकरण और जाति-आधारित राजनीति के दिन खत्म हो गए है। जनता के दिल में सिर्फ मोदी जी हैं । रविवार को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के बाद उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में लिखा कि जनता के दिल में सिर्फ और सिर्फ मोदी जी हैं। उन्होंने कहा कि आज के चुनाव परिणामों ने यह साबित कर दिया है कि तुष्टीकरण और जाति में बाँटने की राजनीति के दिन समाप्त हो चुके हैं.

उन्होंने आगे कहा कि प्रचंड बहुमत का आशीर्वाद देकर भाजपा को निरंतर सेवा का अवसर देने के लिए जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। इस जीत पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा जी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा जी एवं मध्य प्रदेश भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएँ। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा को जीत का आशीर्वाद देने के लिए राजस्थान की जनता का अभिनंदन करता हूँ। यह जीत मोदी जी के नेतृत्व पर जनता के अटूट विश्वास की जीत है।इस शानदार जीत के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा जी, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी जी और राजस्थान भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई। मध्य प्रदेश को लेकर उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की यह प्रचंड जीत नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार की कल्याणकारी नीतियों और सुशासन पर जनता की मुहर है।

]]>
हम स्वीकार हैं विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी : राहुल https://ekolkata24.com/uncategorized/we-are-accepted-the-fight-of-ideology-will-continue-rahul Sun, 03 Dec 2023 12:36:31 +0000 https://ekolkata24.com/?p=46758 मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना के चुनाव रिजल्ट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पहली प्रतिक्रिया देते हुए रविवार को कहा कि हम इसे स्वीकार करते हैं.राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ”मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान का जनादेश हम विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं – विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी.तेलंगाना के लोगों को मेरा बहुत धन्यवाद – प्रजालु तेलंगाना बनाने का वादा हम ज़रूर पूरा करेंगे.प्रियंका ने आगे लिखा कि राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस पार्टी को विपक्ष की भूमिका सौंपी है। जनता का फैसला सिर माथे पर। राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि जनता ने जो आदेश दिया है हम उसे स्वीकार करते हैं। मैं आशा करता हूं कि हमने जो काम किए हैं भाजपा उन कामों को जारी रखेगी.

]]>
बंगाल में 2026 तक नहीं चलेगी तृणमूल सरकार : शुभेदु https://ekolkata24.com/uncategorized/trinamool-government-will-not-last-in-bengal-till-2026-suvendu-adhikari Sun, 03 Dec 2023 12:30:46 +0000 https://ekolkata24.com/?p=46753 पश्चिम बंगाल को विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बीजेपी की जीत के बाद विधानसभा में विजय उत्सव मनाने की घोषणा की. राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता भुभेदु अधिकारी रविवार को वीर क्रांतिकारी शहीद खुदीराम बोस की जयंती के अवसर पर कांथी में एक कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में शुभेंदु ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता दोपहर से खुशी में जुलूस निकालेंगे. मोदी मोदी ही आवाज उठाएंगे. उन्होंने ऐलान किया कि सोमवार को विधानसभा में विजय जुलूस निकाला जाएगा. शुभेंदु ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विधायक विजय जुलूस निकालेंगे और जीत का जश्न मनाएंगे. विधानसभा के बाहर लड्डू बांटे जाएंगे. हमारे कार्यकर्ता सड़कों पर मार्च करेंगे। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि सुभेंदु की इस घोषणा से विधानसभा के साथ उनका टकराव बढ़ गया है. स्पीकर ने पिछले मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष को विधानसभा के शीतकालीन सत्र से निलंबित कर दिया था. ऐसे में जानकारों का मानना है कि स्पीकर बिमान बनर्जी इसे अच्छे से नहीं लेंगे क्योंकि बीजेपी विधायक विधानसभा की लॉबी के बाहर जीत के जश्न में हिस्सा ले रहे हैं.

]]>
लोगों ने मोदी की नीतियों का किया समर्थन : गडकरी https://ekolkata24.com/uncategorized/people-supported-modis-policies-gadkari Sun, 03 Dec 2023 12:26:28 +0000 https://ekolkata24.com/?p=46745 चार राज्यों के विधानसभा चुनावों की रविवार को मतगणना जारी है। इनमें से तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अधिकांश सीटों पर आगे चल रही है। जबकि, तेलंगाना में कांग्रेस सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) से आगे है। इस बीच, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का समर्थन किया है और भाजपा को वोट दिया है।उन्होंने कहा, इस ऐतिहासिक जीत के लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी, हमारे (पार्टी) अध्यक्ष जेपी नड्डा और विशेष रूप से पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।गडकरी ने कहा कि लोगों ने भाजपा के लिए अपना समर्थन बहुत स्पष्ट कर दिया है, जो ‘देश के भविष्य के लिए बेहतर’ होगा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री गडकरी यहां 83वीं भारतीय सड़क कांग्रेस में हिस्सा लेने आए थे।गडकरी ने कहा कि छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में डबल इंजन की सरकार बनने से तेजी से विकास होगा। उन्होंने नतीजों के लिए प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा और स्थानीय पार्टी नेतृत्व के साथ-साथ कार्यकर्ताओं की सराहना की।

]]>
विपक्ष ने जितना कीचड़ उछाला, उतना ही मोदी जी निखर कर आए: अनुराग https://ekolkata24.com/uncategorized/the-more-mud-the-opposition-threw-the-more-modi-ji-emerged-anurag-thakur Sun, 03 Dec 2023 12:22:58 +0000 https://ekolkata24.com/?p=46743 हिंदी बेल्ट के तीन राज्य मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा जबरदस्त जीत दर्ज करते हुए दिखाई दे रही है। यही कारण है कि भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भी है, उत्साह भी है और वह लगातार जश्न मना रहे हैं। हालांकि, कांग्रेस के लिए तेलंगाना से अच्छी खबर है जहां वह सरकार बनाने की स्थिति में है। जीत से उत्साहित भाजपा नेता लगातार मीडिया में बयान भी दे रहे हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह जीत खास है। देश को प्रधानमंत्री मोदी पर विश्वास है। इन चुनावों में यह स्पष्ट तौर पर उभरा है कि लोग डबल इंजन की सरकार चाहते हैं, मोदी जी के विकास और गरीब कल्याण में विश्वास रखते हैं। ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की गारंटियां फेल हो गईं…भाजपा की डबल इंजन की सरकार पर वापस मुहर लगी है… विपक्ष ने जितना कीचड़ उछाला, उतना ही मोदी जी निखर कर आए, उतना ही कमल खिला है।

इन सबके बीच केंद्रीय मंत्री और अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी ने एक बार फिर से गांधी परिवार पर निशाना साधा है। स्मृति ईरानी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर जनता ने जो भरोसा दिखाया है, भाजपा के कार्यकर्ता होने के नाते हम जनता के प्रति कृतज्ञता का भाव रखते हैं। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार ने जिस प्रकार की अभद्र टिप्पणियां प्रधानमंत्री मोदी के ऊपर की, जिस प्रकार का कटाक्ष विपक्ष के नेताओं ने पीएम मोदी पर किया वो कटाक्ष गांधी परिवार को महंगा पड़ा है।पीयूष गोयल ने कहा कि भारत के 4 राज्यों की जनता ने फिर एक बार अपना आशीर्वाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया है। ये सामान्य विजय नहीं है। मध्य प्रदेश में भाजपा की ऐतिहासिक बढ़त हुई है।

]]>