Gopalganj – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com Stay updated with Ekolkata24 for the latest Hindi news, headlines, and Khabar from Kolkata, West Bengal, India, and the world. Trusted source for comprehensive updates Sat, 14 Sep 2024 06:58:08 +0000 en-US hourly 1 https://ekolkata24.com/wp-content/uploads/2024/03/cropped-ekolkata24-32x32.png Gopalganj – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com 32 32 गांजा चोर को मिली तालिबानी सजा, हाथ की उंगलियों ही काट डाली https://ekolkata24.com/top-story/ganja-thief-gets-taliban-punishment Sat, 14 Sep 2024 06:37:12 +0000 https://ekolkata24.com/?p=49583 पटना : बिहार के गोपालगंज में एक युवक को तालिबानी सजा दी गयी। गांजा चोरी करने के आरोप में कसाई मोहल्ले में आरोपित के हाथ की चार उंगलियों को काट दिया गया। पीड़ित युवक की पहचान गोपालगंज के फुलवरिया थाने के कोयलादेवा गांव निवासी सुबास गोश्वामी के रूप में की गयी है जो गांजा चोरी करके भागा था। वो पैसा चुराने के लालच में फिर से चोरी करने वहीं पहुंच गया लेकिन इसबार पकड़ा गया और उसे ऐसी सजा दे दी गयी जिससे वो जिंदगी भर अब एक हाथ से लाचार हो गया।

गोपालगंज में कोयलादेवा गांव निवासी सुबास गोश्वामी को चोरी करने की सजा दी गयी और उसके हाथ की चार उंगलियों को काट दिया गया। पीड़ित  ने बताया कि कसाई मुहल्ले के रहने वाले चरखा बाबा के यहां जाकर उसने एक दिन गांजा चुरा लिया था। गांजा चोरी करके उसे बाजार में जाकर बेच दिया। गांजा चोरी करने के दौरान उसकी नजर वहां रखे रुपये की गड्डी पर पड़ गयी थी। उस दिन तो वह गांजा ही चुराकर भागा लेकिन उसे फिर से नोट के लालच ने घेर लिया।

पीड़ित सुबास ने बताया कि वो रुपये चोरी करने के मकसद से फिर से चरखा बाबा के यहां पहुंच गया लेकिन उस दिन पकड़ में आ गया. उसे चोरी करते पकड़ा गया और फिर सजा भी दी गयी. उसके चार उंगलियों को काट दिया गया. बताया कि मांस काटने वाले ठेहा पर रखकर धारदार हथियार से उसकी चार उंगली और कलाई का कुछ हिस्सा काट दिया गया. घटना के बाद सुबास बेहोश हो गया.

इलाज के लिएसुबास को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे इलाज के बाद अब घर भेज दिया गया है। पीड़ित युवक के परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने से उनके पास इलाज के लिए भी पैसे की कमी है। पीड़ित परिवार ने एक वीडियो के माध्यम से सीवान पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगायी है।

उन्होंने प्रशासन और मानवाधिकार संगठनों से भी मदद की अपील की है। सीवान पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस ने पीड़ित के परिवार से संपर्क साधा है और मामले की जांच को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया है।

]]>
बांग्लादेश में अब सेना के काफिले पर भीड़ का हमला https://ekolkata24.com/top-story/attacks-an-army-convoy-in-bangladesh Sun, 11 Aug 2024 03:57:58 +0000 https://ekolkata24.com/?p=49288 कोलकाता: बांग्लादेश में हालात अब तक सामान्य नहीं हुए हैं। इस बीच एक बड़ी खबर गोपालगंज इलाके से आ रही है. जानकारी के अनुसार, सेना के जवानों और अवामी लीग के समर्थकों के बीच झड़प के बाद भीड़ ने सेना की गाड़ी में आग लगा दी।  इस घटना में सेना के जवानों, पत्रकारों और स्थानीय लोगों समेत 15 लोग घायल लोग घायल हो गए हैं। घायलों में से दो को गोली लगी है।

बताया जा रहा है कि घटना शनिवार को शाम करीब 4 बजे हुई। सदर उपजिला के गोपीनाथपुर बस स्टैंड के पास हिंसा ने भयानक रूप ले लिया। हजारों की संख्या में अवामी लीग के नेता, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की देश वापसी की मांग कर रहे थे। ढाका-खुलना हाईवे पर प्रदर्शन करने और जाम लगाने के लिए प्रदर्शनकारी जमा हुए थे। इसके बाद सेना के जवानों ने हस्तक्षेप किया और प्रदर्शनकारियों को सड़क खाली करने का आदेश दिया, लेकिन भीड़ ने उन पर पत्थरबाजी कर दी।

पत्थरबाजी के बाद, सेना के जवानों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठी चार्ज कर दिया। जवाब में, प्रदर्शनकारियों ने सेना के वाहन में तोड़फोड़ की और उसे आग के हवाले कर दिया। गोपालगंज कैंप के लेफ्टिनेंट कर्नल मकसुदुर रहमान ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि करीब 3,000 से 4,000 लोग सड़क को जाम करने के लिए जमा हुए थे. हमले में सेना के चार जवान घायल हो गए हैं।

गोपीनाथपुर यूनियन के पूर्व अध्यक्ष लच्छू शरीफ ने कहा कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सेना के जवानों ने फायरिंग भी की। एक बच्चे सहित दो लोगों को गोली लगी है। घटना में किसी की जान नहीं गई है. शाम करीब 6 बजे इलाके में स्थिति शांत हो गई।

]]>