Governor Acharya Devvrat – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com Stay updated with Ekolkata24 for the latest Hindi news, headlines, and Khabar from Kolkata, West Bengal, India, and the world. Trusted source for comprehensive updates Mon, 30 Oct 2023 11:16:58 +0000 en-US hourly 1 https://ekolkata24.com/wp-content/uploads/2024/03/cropped-ekolkata24-32x32.png Governor Acharya Devvrat – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com 32 32 पूरी दुनिया कर रही है भारत के विकास की चर्चा : मोदी https://ekolkata24.com/uncategorized/the-whole-world-is-discussing-indias-development-modi Mon, 30 Oct 2023 11:16:58 +0000 https://ekolkata24.com/?p=46369 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार गुजरात के महेसाणा में है जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। अहमदाबाद हवाईअड्डे पर पहुंचने पर पीएम का राज्य के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने गर्मजोशी से स्वागत किया। रोड शो के दौरान भी प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री ने यहां लगभग 5800 करोड़ रुपए की लगात से विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। पीएम मोदी बनासकांठा जिले में अंबाजी मंदिर भी गए जहां पूजा-अर्चना की।

मोदी ने कहा कि पूरी दुनिया भारत के विकास की चर्चा कर रही है। उन्होंने कहा कि यहां आने से पहले, मुझे अंबाजी मंदिर के दर्शन करने का मौका मिला।

मोदी ने कहा कि 30 अक्टूबर है और कल 31 अक्टूबर है, ये दोनों दिन हमारे लिए बहुत प्रेरणादायक हैं। आजादी की लड़ाई लड़ने वाले और अंग्रेजों को कड़ी टक्कर देने वाले गोविंद गुरुजी की आज पुण्य तिथि है। और कल सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती है। हमारी पीढ़ी ने दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति देखी। हमने सरदार पटेल के प्रति अपनी सर्वोच्च श्रद्धा व्यक्त की। आने वाली पीढ़ियां सरदार पटेल की प्रतिमा को देखेंगी लेकिन झुकेंगी नहीं, उनका सिर ऊंचा रहेगा।

]]>