Hasina – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com Stay updated with Ekolkata24 for the latest Hindi news, headlines, and Khabar from Kolkata, West Bengal, India, and the world. Trusted source for comprehensive updates Mon, 05 Aug 2024 14:50:57 +0000 en-US hourly 1 https://ekolkata24.com/wp-content/uploads/2024/03/cropped-ekolkata24-32x32.png Hasina – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com 32 32 हिंडन एयरबेस पर उतरा शेख हसीना का विमान, डोभाल ने मिली हसीना  https://ekolkata24.com/top-story/sheikh-hasinas-plane-landed-at-hindon-airbase-doval-met-hasina Mon, 05 Aug 2024 14:50:57 +0000 https://ekolkata24.com/?p=49238 ढाका: बांग्लादेश में आरक्षण विरोधी प्रदर्शन और हिंसक झड़पों के बीच सोमवार को तख्तापलट हो गया। प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया और राजधानी ढाका छोड़ दिया है।

राष्ट्र के नाम एक टेलीविजन संबोधन में, सेना प्रमुख वकर-उज़-ज़मान ने कहा कि सेना अंतरिम सरकार बनाएगी। कई रिपोर्टों के अनुसार, हसीना अपनी बहन शेख रेहाना के साथ देश छोड़कर चली गई हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश की सड़कों पर रविवार को भीषण झड़पें हुईं, जिसमें मरने वालों की संख्या कम से कम 300 हो गई। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया।

 

]]>
हिंसा के बाद बांग्लादेश की प्रधानमंत्री हसीना ने दिया इस्तीफा, सीधे भारत पहुंचेंगी https://ekolkata24.com/top-story/bangladesh-pm-hasina-resigns-after-violence-reaches-india-directly Mon, 05 Aug 2024 14:03:24 +0000 https://ekolkata24.com/?p=49234 कोलकाता :  बांग्लादेश में 2 महीने से चल रहे आरक्षण विरोधी छात्र आंदोलन के बाद प्रधानमंत्री शेख हसीना ने सोमवार यानी  5 अगस्त अपने पद से इस्तीफा दे दिया। हिंसक माहौल के चलते शेख हसीना को देश छोड़कर भारत भागना पड़ा।

पूर्व प्रधानमंत्री  सेना मालवाहक विमान से रवाना हुईं। खबरों के मुताबिक इस दौराण उनकी बहन रेहाना भी उनके साथ रही। वे बंगाल के रास्ते दिल्ली पहुंच गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका विमान गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर उतर गया है। 

बांग्लादेश के सेना प्रमुख ने कहा, “हम अंतरिम सरकार बनाएंगे, देश को अब हम संभालेंगे। आंदोलन में जिन लोगों की हत्या की गई है, उन्हें इंसाफ दिलाया जाएगा।”

इससे पहले पड़ोसी देश श्रीलंका में आर्थिक संकट के बाद राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे की सरकार के खिलाफ हिंसक आंदोलन हुआ था। जुलाई 2022 में ऐसी स्थिति बनी थी। लोग सरकार के खिलाफ सड़कों पर थे और राष्ट्रपति भवन में घुस गए थे।

बांग्लादेश सत्ता परिवर्तन के 5 सबसे बड़े अपडेट

  1. प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री आवास में दाखिल हुए। तोड़फोड़ और आगजनी की।
  2. राजधानी ढाका में 4 लाख लोग सड़कों पर हैं, जगह-जगह तोड़फोड़ की जा रही है।
  3. पुलिस-प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में सोमवार को 6 लोग मारे गए। प्रदर्शनकारियों ने 2 हाईवे पर कब्जा किया। अब तक 300 लोगों की जान गई है। इनमें ज्यादातर छात्र हैं।
  4. BSF ने भारत-बांग्लादेश पर अलर्ट बढ़ा दिया है।
  5. आर्मी ने देश की प्रमुख पार्टियों के नेताओं के साथ बैठक की है। 18 सदस्यीय अंतरिम सरकार प्रस्तावित की गई है। सेना इस सरकार को बनाएगी।
  6. भारत ने पहले से ही बांग्लादेश जाने वाली सभी ट्रेनों को रद्द कर रखी थी। एयर इंडिया ने भी अपने विमान सेवा सस्पेंड रखी।
  7. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पीएम मोदी से मुलाकात की है और उन्हें इस पुरे विषय परा अपडेट दिया। वहीं प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी ने भी विदेश मंत्री से मुलाकात की।
]]>