Howrah fire – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com Stay updated with Ekolkata24 for the latest Hindi news, headlines, and Khabar from Kolkata, West Bengal, India, and the world. Trusted source for comprehensive updates Mon, 20 Nov 2023 09:05:25 +0000 en-US hourly 1 https://ekolkata24.com/wp-content/uploads/2024/03/cropped-ekolkata24-32x32.png Howrah fire – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com 32 32 हावड़ा में जूट मिल में लगी आग https://ekolkata24.com/uncategorized/%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9c%e0%a5%82%e0%a4%9f-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b2%e0%a4%97%e0%a5%80 Mon, 20 Nov 2023 09:05:25 +0000 https://ekolkata24.com/?p=46621 पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में एक जूट मिल में सोमवार को सुबह आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुबह करीब चार बजकर 50 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है। छठ पर्व के जुलूस में शामिल जूट मिल के सुरक्षाकर्मियों और स्थानीय लोगों ने आग देखी तो शिवपुर पुलिस थाने को सूचित किया। अधिकारियों ने बताया कि माना जा रहा है कि संभवत: मिल में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी।दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि फोरशोर मार्ग पर स्थित मिल के अंदर किसी के फंसे होने या किसी के हताहत होने के बारे में फिलहाल कोई सूचना नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।

]]>