Indian culture – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com Stay updated with Ekolkata24 for the latest Hindi news, headlines, and Khabar from Kolkata, West Bengal, India, and the world. Trusted source for comprehensive updates Sat, 11 Nov 2023 09:50:09 +0000 en-US hourly 1 https://ekolkata24.com/wp-content/uploads/2024/03/cropped-ekolkata24-32x32.png Indian culture – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com 32 32 कांग्रेस ने हमेशा किया भारतीय संस्कृति का अपमान : अमित https://ekolkata24.com/uncategorized/congress-always-insulted-indian-culture-amit Sat, 11 Nov 2023 09:50:09 +0000 https://ekolkata24.com/?p=46519 केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। मध्य प्रदेश के मनावर में जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि इस बार मध्य प्रदेश 3 दीपावली मनाएगा। एक दीपावली कल मनाएंगे, दूसरी 3 दिसंबर को यहां भाजपा सरकार बनने के बाद और तीसरी दीपावली आपको 22 जनवरी, 2024 को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मनानी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा भारतीय संस्कृति का अपमान किया है।उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी को कांग्रेस ने यहां अपना नेता बनाया है। लेकिन वो आपके भले के लिए काम नहीं करेंगे। क्योंकि उनके मन में है नकुलनाथ को मुख्यमंत्री बनाना और सोनिया गांधी जी के मन में है, राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जो अपने बेटे-बेटियों के लिए काम करते हैं वो देश और प्रदेश का कभी भला नहीं कर सकते।उन्होंने कहा कि कांग्रेस दलित और आदिवासी विरोधी हैं। ये इतने साल सत्ता में रहे, लेकिन इन्होंने कभी भी किसी ट्राइबल को राष्ट्रपति नहीं बनाया। मोदी जी ने उड़ीसा की गरीब घर की ट्राइबल बेटी द्रौपदी मुर्मू जी को महामहिम राष्ट्रपति बनाकर, देश भर के आदिवासियों का सम्मान बढ़ाया।अमित शाह ने कहा कि एक ओर मोदी जी देश भर के सभी सांस्कृतिक स्थानों को पुनर्जीवित कर रहे हैं।

]]>