Indigo Airlines – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com Stay updated with Ekolkata24 for the latest Hindi news, headlines, and Khabar from Kolkata, West Bengal, India, and the world. Trusted source for comprehensive updates Tue, 17 Sep 2024 10:56:23 +0000 en-US hourly 1 https://ekolkata24.com/wp-content/uploads/2024/03/cropped-ekolkata24-32x32.png Indigo Airlines – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com 32 32 रनवे को छूते हुए दिल्ली एयरपोर्ट पर फिर टेक-ऑफ कर गई फ्लाइट https://ekolkata24.com/top-story/the-flight-took-off-again-from-delhi-airport-after-touching-the-runway Tue, 17 Sep 2024 10:56:23 +0000 https://ekolkata24.com/?p=49666 नई दिल्ली : दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस के एक विमान की री अप्रोच लैंडिंग कराई गई। क्योंकि अहमदाबाद से दिल्ली आ रहे इंडिगो एयरलाइंस का विमान एक बार में लैंड नहीं कर पाया। इस दौरान फ्लाइट में मौजूद सभी यात्री कुछ देर के लिए डर गए। यह री अप्रोच लैंडिंग क्यों कराई गई। इस बात की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

दिल्ली एयरपोर्ट पर अहमदाबाद से दिल्ली आ रहे एक विमान की री अप्रोच लैंडिंग कराई गई। क्योंकि विमान एक बार में लैंड नहीं कर पाया। T3 के रनवे पर विमान ने लैंडिंग के वक्त टच अप रनवे करके फिर से टेक ऑफ कर लिया, जिसके बाद करीब 20 मिनट तक विमान ने आसमान में राउंड लगाए और उसके बाद री अप्रोच लैंडिंग कराई गई, जिसकी वजह से विमान में मौजूद सभी यात्री सहम गए।

दिल्ली एयरलाइन के विमान ने ऐसा क्यों किया और अहमदाबाद से दिल्ली आ रहे इंडिगो विमान की रि अप्रोच लैंडिंग किस वजह से कराई गई। इस बात की जानकारी अभी सामने नहीं आई है और इसके बारे में अभी तक एयरलाइंस की तरफ से भी कुछ नहीं कहा गया है लेकिन इस घटना की वजह कुछ देर के लिए विमान के अंदर मौजूद यात्रियों में भय पैदा हो गया था और सभी यात्री डर गए थे।

इससे पहले इंडिगो के एक विमान का रूट डायवर्ट किया गया था. जहां हाल ही में मध्य-प्रदेश के जबलपुर से हैदराबाद जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट बम की धमकी मिली थी, जिसके बाद फ्लाइट को डायवर्ट कर दिया गया था। इसके बाद सभी यात्रियों को फ्लाइट से उतारा गया था। फ्लाइट की लैंडिंग नागपुर में कराई गई. फ्लाइट में सफर कर रहे सभी यात्री सुरक्षित थे।

कई बार फ्लाइट्स को बम की झूठी धमकियां दी जा चुकी हैं, जिसकी वजह से यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ी है और फ्लाइट का शेड्यूल भी बाधित होता है। ऐसे में सभी यात्रियों, उनके सामान और पूरी फ्लाइट को चेक करना जरूरी हो जाता है। यह धमकी अक्सर किसी अज्ञात ई-मेल की जरिए ही दी जाती है। यहीं नहीं फ्लाइट्स के अलावा कई बार अस्पतालों को भी इस तरह से बम की धमकियां देकर खौफ पैदा करने की कोशिश की गई है।

]]>
यात्रियों को घंटों इंतजार कराने के लिए इंडिगो ने मांगी माफी https://ekolkata24.com/top-story/indigo-apologizes-for-making-passengers-wait-for-hours Mon, 16 Sep 2024 11:24:13 +0000 https://ekolkata24.com/?p=49640 नई दिल्ली : इंडिगो एयरलाइंस ने रांची से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट के यात्रियों को तकनीकी समस्या के कारण विमान में दो घंटे तक रोके रखने के लिए माफी मांगी है। इंडिगो के प्रवक्ता के अनुसार, रांची से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 6E 5024 को तकनीकी कारणों से रद्द कर दिया गया। रांची से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट मूल रूप से रात 8:40 बजे रवाना होने वाली थी, लेकिन तकनीकी समस्या के कारण इसमें करीब तीन घंटे की देरी हुई। देरी के दौरान यात्रियों को दो घंटे तक विमान में ही बैठे रहना पड़ा और रात 11:20 बजे उन्हें विमान से उतरने के लिए कहा गया।

एयरलाइंस की ओर से जारी बयान में कहा गया, “15 सितंबर को रांची से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 6E 5024 को तकनीकी कारणों से रद्द कर दिया गया था। आवश्यक रखरखाव के बाद विमान फिर से चालू हो जाएगा। ग्राहकों को जलपान, रिफंड और वैकल्पिक उड़ान विकल्प प्रदान किए गए। इंडिगो ग्राहकों को हुई असुविधा के लिए माफी मांगता है।”

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार पिछले दो दिनों से झारखंड में लगातार बारिश हो रही है। रविवार को झारखंड के जमशेदपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो भी भारी और लगातार बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। इस बीच, 15 सितंबर को, इंडिगो की फ्लाइट 6E 1303 जो मुंबई और दोहा के बीच संचालित होने वाली थी, उसे भी रद्द कर दिया गया। इसे लेकर एयरलाइंस की ओर से कहा गया कि “मुंबई से दोहा के लिए संचालित होने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 1303 तकनीकी कारणों से देर हो गई। हमारी एयरपोर्ट टीम ने प्रभावित ग्राहकों को तुरंत सहायता प्रदान की और जलपान और आवश्यक व्यवस्थाएं प्रदान कीं।”

एयरलाइंस की ओर से आगे कहा गया कि विमान ने अपने गंतव्य के लिए कई बार प्रस्थान करने की कोशिश की, लेकिन विभिन्न प्रक्रियाओं के कारण और देरी होती गई। लंबे समय तक देरी के कारण अंततः इसे रद्द करना पड़ा। ग्राहकों को होटल उपलब्ध कराए जा रहे हैं और उनके अंतिम गंतव्य के अनुसार उनकी बुकिंग की जा रही है। इंडिगो अपने ग्राहकों को हुई असुविधा के लिए ईमानदारी से माफी मांगता है।

]]>