Jammu and Kashmir related bills – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com Stay updated with Ekolkata24 for the latest Hindi news, headlines, and Khabar from Kolkata, West Bengal, India, and the world. Trusted source for comprehensive updates Tue, 05 Dec 2023 13:32:22 +0000 en-US hourly 1 https://ekolkata24.com/wp-content/uploads/2024/03/cropped-ekolkata24-32x32.png Jammu and Kashmir related bills – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com 32 32 अमीत ने जम्मू-कश्मीर से जुड़े दो बिल संसद में पेश किया https://ekolkata24.com/uncategorized/amit-presented-two-bills-related-to-jammu-and-kashmir-in-parliament Tue, 05 Dec 2023 13:32:22 +0000 https://ekolkata24.com/?p=46784 संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। आज दूसरा दिन था। लोकसभा में आज जम्मू कश्मीर से जुड़े दो विधेयकों को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पेश किया। उन्होंने कहा कि एक देश में दो प्रधानमंत्री, दो संविधान और दो झंडा कैसे हो सकते हैं? वहीं डीएम के सांसद सेंथिल कुमार के बयान की वजह से भी हंगामा मच गया जिसमें उन्होंने हिंदी भाषी राज्यों को गौमूत्र राज्य कहा। अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि देश में एक ध्वज, एक प्रधानमंत्री, एक संविधान की अवधारणा कोई राजनीतिक नारा नहीं है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस सिद्धांत में दृढ़ता से विश्वास करती है तथा उसने जम्मू कश्मीर में आखिरकार यह कर दिखाया है।केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने जम्मू कश्मीर में प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के समय की गयी ‘गलतियों’ को सुधारा है और पिछले चार वर्ष में केंद्रशासित प्रदेश में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

]]>