Karnataka weather – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com Stay updated with Ekolkata24 for the latest Hindi news, headlines, and Khabar from Kolkata, West Bengal, India, and the world. Trusted source for comprehensive updates Wed, 29 May 2024 12:46:03 +0000 en-US hourly 1 https://ekolkata24.com/wp-content/uploads/2024/03/cropped-ekolkata24-32x32.png Karnataka weather – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com 32 32 अचानक बदले मौसम से दिल्ली की जानलेवा गर्मी से मिली राहत https://ekolkata24.com/uncategorized/delhi-brought-relief-from-deadly-heat Wed, 29 May 2024 12:46:03 +0000 https://ekolkata24.com/?p=47706 दिल्ली : दिल्ली में रिकॉर्ड गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। मुंगेशपुर में बुधवार को 52.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इस बीच दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। बुधवार को शाम होते-होते दिल्ली के मौसम में अचानक बदलाव देखा गया। जिससे कहीं-कहीं पर बूंदाबांदी हुई। जिससे मौसम खुशनुमा हो गया।

राष्ट्रीय राजधानी में अब तक का सर्वाधिक तापमान है। मंगलवार को उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में स्थित मुगेंशपुर में 49.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार एक दिन बाद तापमान में और वृद्धि हुई तथा मौसम केंद्र ने शाम चार बजकर 14 मिनट पर अधिकतम तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में अब तक का सर्वाधिक तापमान है।

देशभर में जहां भीषण गर्मी पड़ रही है। वहीं केरल में इस समय बारिश का दौर जारी है। शहर में भारी बारिश के बाद तिरुवनंतपुरम के ईस्ट फोर्ट इलाके की सड़कें जलमग्न हो गईं। आईएमडी के अनुसार, मानसून आमतौर पर 1 जून को केरल पहुंचता है, लेकिन इस साल मानसून 31 मई को केरल पहुंच सकता है।

भारत मौसम विभाग ने ओडिशा के कई जिलों में लू चलने की आशंका जताई है जिसके बाद राज्य सरकार ने सभी जिला कलेक्टरों को एहतियाती उपाय करने का आदेश दिया है। कई स्थानों पर दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने का अनुमान लगाया गया है। जबकि तटीय ओडिशा के कुछ जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की आशंका है। मंगलवार को ओडिशा के बौध में 45.9 डिग्री सेल्सियस, सोनपुर में 45.3 डिग्री सेल्सियस और टिटलागढ़ में 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।

]]>