Kishanganj – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com Stay updated with Ekolkata24 for the latest Hindi news, headlines, and Khabar from Kolkata, West Bengal, India, and the world. Trusted source for comprehensive updates Thu, 12 Jun 2025 17:29:27 +0000 en-US hourly 1 https://ekolkata24.com/wp-content/uploads/2024/03/cropped-ekolkata24-32x32.png Kishanganj – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com 32 32 Kishanganj में भीषण आगलगी: दो परिवारों के घर राख https://ekolkata24.com/bihar/devastating-fire-in-kishanganj-burns-homes-ssb-and-police-act Thu, 12 Jun 2025 17:29:27 +0000 https://ekolkata24.com/?p=51450 किशनगंज: बिहार के किशनगंज (Kishanganj) जिले में गुरुवार शाम को एक भीषण आगलगी की घटना सामने आई है। पाठामारी थाना क्षेत्र के दल्ले गांव पंचायत के अंतर्गत धोबीभिट्ठा गांव में अचानक लगी आग ने दो परिवारों के घरों को पूरी तरह राख में बदल दिया। इस घटना में प्रभावित परिवारों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। स्थानीय पाठामारी पुलिस, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों और ग्रामीणों की तत्परता के कारण आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया, अन्यथा स्थिति और भयावह हो सकती थी।

धोबीभिट्ठा गांव की निवासी मुन्नी देवी और घिनानी देवी के घर इस आगलगी में पूरी तरह नष्ट हो गए। घटना के समय घर में कोई युवा व्यक्ति या महिला मौजूद नहीं थी। केवल वृद्ध और बीमार घिनानी देवी घर में थीं। आग लगने की सूचना तुरंत स्थानीय लोगों ने पाठामारी पुलिस को दी। पास में स्थित एसएसबी कैंप के कारण जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और पास के तालाब से पानी लाकर आग पर काबू पाया। ग्रामीणों का कहना है कि आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास जाना लगभग असंभव था। बड़ी मुश्किल से बीमार घिनानी देवी को घर से सुरक्षित निकाला गया।

आग के कारण घर में रखे नकदी, जमीन के कागजात, आधार कार्ड, अनाज और कपड़े जलकर राख हो गए। आग लगने का सटीक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन इसकी जांच जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस घटना ने क्षेत्र में दहशत पैदा कर दी है। हालांकि, पुलिस और एसएसबी की त्वरित कार्रवाई से बड़े नुकसान को टाला जा सका।

थाकुरगंज के अंचलाधिकारी सुचिता ने आगलगी की पुष्टि करते हुए बताया कि धोबीभिट्ठा गांव में दो परिवारों के घर जलने की खबर मिली थी। अंचल के कर्मचारियों ने प्रभावित परिवारों की सूची तैयार की है। तत्काल राहत के रूप में 12,000 रुपये और प्लास्टिक शीट प्रदान की गई है। यह राहत राशि मुखिया प्रतिनिधि गुलाम हसनैन की उपस्थिति में वितरित की गई। इसके अलावा, पूर्व विधायक गोपाल अग्रवाल के प्रतिनिधि ने भी पीड़ित परिवारों को सूखा राशन और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई।

आगलगी से प्रभावित परिवार वर्तमान में पूरी तरह असहाय स्थिति में हैं। स्थानीय लोग और सामाजिक संगठन उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी आपदाओं में त्वरित राहत और पुनर्वास के लिए और प्रभावी कदम उठाए जाने की जरूरत है। प्रशासन ने बताया कि प्रभावित परिवारों के लिए आगे की सहायता की योजना बनाई जा रही है। यह घटना गर्मियों में आगलगी के जोखिम और प्रशासन की तत्परता की अहमियत को एक बार फिर उजागर करती है।

]]>
जन सुराज नेता बोले- ‍‍‘बच्चों की शिक्षा के लिए वोट दें’ https://ekolkata24.com/bihar/subhash-kushwaha-in-kishanganj-jan-suraj-pushes-for-votes-to-secure-childrens-future Thu, 12 Jun 2025 11:48:07 +0000 https://ekolkata24.com/?p=51405 किशनगंजजन: जन सुराज पार्टी के प्रदेश संगठन महासचिव सुभाष कुशवाहा इन दिनों संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से बिहार के अनुमंडल दौरे पर है। इसी क्रम में सुभाष कुशवाहा आज किशनगंज (Kishanganj) पहुंचे है। जहां उन्होंने जिला अध्यक्ष प्रो मुशविर आलम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शामिल हुए। बैठक में जिला संगठन इकाई के वरीय पदाधिकारी समेत सदर अनुमंडल के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस दौरान प्रदेश महासचिव सुभाष कुशवाहा प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि जन सुराज बिहार की जनता के लिए एक बेहतर विकल्प के रूप में तैयार है। जन सुराज की सोच अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है। आगामी चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं को बूथ कमिटी बनाने और मजबूत करने पर जोड़ दिया जा रहा है। उन्होंने किशनगंज के लोगों से आग्रह किया कि इस बार जाति से ऊपर उठकर अपने बच्चों के लिए वोट करें। आपने बच्चों को अच्छी शिक्षा और रोजगार के लिए वोट करें।

इस बैठक में प्रदेश संगठन महासचिव सुभाष कुशवाहा समेत जिला प्रभारी डाॅ विजय, जिला अध्यक्ष प्रो मुशविर आलम, जिला मुख्य प्रवक्ता निहाल अख्तर, जिला अभियान समिति संयोजक तारिक अनबर, अनुमंडल अध्यक्ष मुबारक हुसैन, अनुमंडल महासचिव अशफाक आलम, अनुमंडल महिला अध्यक्ष चंदा देवी, अनुमंडल युवा अध्यक्ष सुशील शर्मा, प्रखंड प्रभारी तौकीर समेत तमाम जिला, अनुमंडल व प्रखंड स्तर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

]]>
किशनगंज में दो सड़क हादसे, एक की मौत https://ekolkata24.com/bihar/kishanganj-tragic-road-accidents-one-dead-two-injured-in-separate-crashes Tue, 10 Jun 2025 16:50:21 +0000 https://ekolkata24.com/?p=51327 शुभम कुमार , किशनगंज: किशनगंज (Kishanganj) में भीषण सड़क हादसा की वारदात सामने आई है। जिले में दो बड़े बड़े सड़क हादसे मंगलवार को घटित हुई है। इन घटनाओं से इलाके में कोहराम मचा हुआ है और परिवार वालों के बीच मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

বাংলায় পড়ুন: কিশানগঞ্জে দুটি ভয়াবহ সড়ক দুর্ঘটনায় হতাহত তিন

पहली घटना बहादुरगंज थाना क्षेत्र के दारुल उलूम चौक की है। जहां नेशनल हाईवे पर एक खराब डंपर खड़ी थी, चालक मजीरुल के द्वारा डंपर को ठीक किया जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार एक कंटेनर ने डंपर को टक्कर मार दी। जहां दोनो वाहनों के परखच्चे उड़ गए वही डंपर चालक मजीरुल की मौके पर ही मौत हो गई है, साथ ही कंटेनर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

घायल को ईलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मौके पर थाना अध्यक्ष निशिकांत कुमार पहुंचे है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिए भेज दिया गया है साथ ही वाहनों को जब्त कर आगे की कारवाई पुलिस ने शुरू कर दी है।

वही दूसरी घटना भी बहादुरगंज थाना क्षेत्र का है। जहां संध्या 4 बजे तेज रफ्तार एक ट्रक रेलिंग से टकरा गया और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी मार गई। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। हालांकि चालक का पहचान नहीं हो पाया है मगर स्थानीय लोगों के द्वारा उसे ईलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इधर स्थानीय लोगों ने बताया कि आए दिन इस सड़क पर दुर्घटनाएं होती रहती है। अक्सर तेज रफ्तार या फिर चालकों के लापरवाही के वजह से कई जाने जाती है। लोगों ने बताया कि जबसे यह फोर लेन बनी है तब से सड़क दुर्घटनाओं में काफी इजाफा हुआ है।

]]>
किशनगंज सीमा इलाके में BSF के जवानों ने बांग्लादेशी तस्कर को मार गिराया https://ekolkata24.com/uncategorized/bsf-jawans-killed-a-bangladeshi-smuggler-in-kishanganj-border-area Sat, 06 Jul 2024 06:05:05 +0000 https://ekolkata24.com/?p=48736 कोलकाता : किशनगंज के भारत-बांग्लादेश सीमा इलाके में तस्कर हमेशा तस्करी करने के फिराक में रहते हैं। सैनिकों के अथक प्रयास से तस्करों के नापाक मंसूबों को बार-बार विफल किया जा रहा है। वहीं, गुरुवार को सीमा के बाड़ काटने के दौरान बीएसएफ जवानों की गोलीबारी में एक बांग्लादेशी तस्कर मारा गया।

किशनगंज में लगातार बारिश होने के कारण सीमा पार तस्कर नियमित रूप से भारत-बांग्लादेश सीमा पर राष्ट्रीय सुरक्षा बाड़ को तोड़ने का प्रयास करते रहते हैं। वर्तमान स्थिति की बात करें तो 152 बटालियन बीएसएफ को बाड़ तोड़ने की कोशिश कर रहे दोनों तरफ के तस्करों से कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है।

किशनगंज सेक्टर के अंतर्गत सैनिकों के अथक प्रयास से तस्करों के नापाक मंसूबों को बार-बार विफल किया जा रहा है. वहीं, गुरुवार को सीमा के बाड़ काटने के दौरान बीएसएफ जवानों की गोलीबारी में एक बांग्लादेशी तस्कर मारा गया।

मीडिया रिपोर्ट्स की मुताबिक बीओपी तीनगांव, 152 बटालियन बीएसएफ के सतर्क सैनिकों ने 06/07 बांग्लादेशी तस्करों की आवाजाही देखी. जो तस्करी के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा बाड़ को तोड़ने का प्रयास कर रहे थे. बीएसएफ जवानों ने तस्करों को अपनी गतिविधियां बंद करने के लिए चेतावनी नोटिस जारी किया।

लेकिन तस्करों ने चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया और अपनी गतिविधियां जारी रखीं। गैर-घातक निरोध रणनीतियों के अनुसार बीएसएफ सैनिकों ने एक स्टन ग्रेनेड फेंका, लेकिन तस्कर डटे रहे और उन्होंने ऑन-ड्यूटी बीएसएफ जवानों पर हमला करने का प्रयास भी किया।

]]>